हाथरस और उन्नाव कहां है? पत्रकारों की हत्या कहां हुई?- PM द्वारा योगी की तारीफ पर बोलीं ममता

576 0

पीएम मोदी कल अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की खूब तारीफ की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए इन दावों पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में निशाना साधा है। उन्होंने कहा- पीएम मोदी ने बहुत बड़ा भाषण दिया है। उन्हें उत्तर प्रदेश में क्या चल रहा है, इसके बारे में जानकारी है।

ममता ने कहा- कोरोना महामारी से मरने वाले मरीजों के शवों में गंगा में बहाया गया, योगी सरकार ने इन शवों को कोई सम्मान तक नहीं दिया।उन्होंने आगे कहा कि हाथरस से लेकर उन्नाव तक देश के पत्रकारों को बख्शा नहीं जाता। पीएम मोदी बड़े-बड़े झूठ बोल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए इन दावों पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निशाना साधा है। उन्होंने एक कांफ्रेंस के दौरान कहा है कि वाराणसी में पीएम मोदी ने बहुत बड़ा भाषण दिया है। उन्हें उत्तर प्रदेश में क्या चल रहा है, इसके बारे में जानकारी है।

देश की पवित्र नदी गंगा प्रदूषित हो चुकी है। गंगा नदी में शव तैर रहे हैं। उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार और पश्चिम बंगाल तक यह शब्द रहे थे।कोरोना महामारी से मरने वाले मरीजों के शवों में गंगा में बहाया गया, गंगा किनारे उन्हें दफनाया गया। योगी सरकार ने इन शवों को कोई सम्मान तक नहीं दिया। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाथरस और उन्नाव में घटी घटनाओं की याद भी दिलाई।

उन्होंने कहा कि हाथरस से लेकर उन्नाव तक देश के पत्रकारों को बख्शा नहीं जाता। पीएम मोदी बड़े-बड़े झूठ बोल रहे हैं। यह झूठ असंसदीय है। इस वक़्त उत्तर प्रदेश पूरी तरह से कानून से बाहर चल रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी भाजपा को घेरा है।

भाजपा सांसद प्रज्ञा ने घर पर लगवाई कोरोना वैक्सीन, कांग्रेस- शादी में नाच सकती हैं लेकिन

उन्होंने कहा है कि हम राज्यसभा चुनाव और 7 विधानसभा उपचुनावों के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उपचुनाव से भाजपा डर क्यों रही है? हमने कोई भी अवैध मांग नहीं की है। 6 महीने में उपचुनाव होना कानून के तहत आता है। भाजपा जानती है कि वे इस उपचुनाव में भी जरूर हारेंगे इसलिए वो डरे हुए हैं।

Related Post

CM Dhami

राष्ट्रीय खेल उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में भी स्थापित करेंगे-मुख्यमंत्री

Posted by - December 9, 2024 0
देहारादून। उत्तराखण्ड में 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए सभी तैयारियां बेहतर…
Accelerating the development of Abujhmad is our priority: CM Vishnudev

अबूझमाड़ के विकास को गति देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

Posted by - March 20, 2025 0
रायपुर। नारायणपुर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र अबूझमाड़ के 120 बच्चों ने गुरुवार को विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री विष्णु देव…
Kamdhenu Chair

यूपी के विश्वविद्यालयों में कामधेनु पीठ स्थापना के लिए गोसेवा आयोग अध्यक्ष ने लिखा पत्र

Posted by - December 29, 2020 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो. श्याम नन्दन सिंह ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से…