CM Dhami

केदारनाथ यात्रा काे डायवर्ट करने की अफवाह संकीर्ण मानसिकता और हास्यास्पद: धामी

154 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने विपक्ष पर आक्रामक प्रहार करते हुए कहा कि केदारनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस केदारनाथ धाम यात्रा को अन्यत्र डायवर्ट करने की अफवाह फैला रही है। विपक्ष अफवाह फैलाने की सभी हदें पार कर चुका है। कांग्रेस की फैलाई जा रही अफवाह न केवल उसकी संकीर्ण मानसिकता है बल्कि हास्यास्पद भी है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) मंगलवार को केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रापुरी के स्यालसौड में भाजपा के अनुसूचित जाति स्वाभिमान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि सनातन और बाबा केदार की धरती को भी क्षेत्र और वर्गवाद में झोंकने की कोशिश की जा रही है। जिस तरह से सभी लोगों ने सामूहिक रूप से आपदा के विरुद्ध एकजुटता का परिचय दिया, वह कांग्रेस के मंसूबों को नाकाम करेंगे।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि केदारनाथ को संवारने का दावा करने वालों की हकीकत जनता जानती है। जब 2013 में आपदा आई तो लोग कुप्रबंधन से काल कवालित हुए और बाद में घोटाले हुए। ऐसे में कांग्रेस को पहले से ही अपनी हार का डर सताने लग गया है। धामी ने दावा किया कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में इस बार भारी बहुमत से कमल खिलेगा और भाजपा का परचम लहराएगा।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने इस सम्मेलन के माध्यम से वोटबैंक साधा और भाजपा उम्मीदवार आशा नौटियाल के पक्ष में जनसमर्थन मांगा। उन्होंने भाजपा की उपलब्धियां ​गिनाने के साथ विरासत के साथ ​विकास का संकल्प दोहराया और कांग्रेस के कारनामे भी याद दिलाए।

Related Post

State government is committed to promote Ayurveda: CM Dhami

धामी ने 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो प्रोसेडिंग विमोचन समारोह

Posted by - August 11, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए…
Paayel

पश्चिम बंगाल: BJP प्रत्याशी पायल सरकार के ​काफिले पर हमला, TMC समर्थकों पर आरोप

Posted by - April 4, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के चुनावी महासंग्राम में जुबानी जंग के साथ हिंसा भी देखने को मिल रही है। ताजा मामले…
CM Dhami

CM धामी ने चार धाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए समीक्षा बैठक की

Posted by - March 10, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को चार धाम यात्रा के सुचारू और सुरक्षित संचालन…
छपाक का प्रीमियर

फिल्म ‘छापक’ के प्रीमियर में हिस्सा होंगी ये लोग, फिल्म में सबने की यह अभिनय

Posted by - January 6, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की बहुत ही मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आने वाली फिल्म ‘छापक’ को लेकर काफी सुर्खियों में झाईं हैं।…