होली से कोरोना का कनेक्शन

गुड्डू रंगीला ने नए भोजपुरी गाने में जोड़ा होली से कोरोनावायरस का कनेक्शन

1404 0

नई दिल्ली। पूरी दुनिया कोरोना वायरस की दवा खोजने में जुटी है, लेकिन उत्तर भारत के भोजपुरी कलाकार इसमें मनोरंजन ढूंढ रहे हैं। कोरोना की दवा कब आएगी? ये तो कोई नहीं जानता है, लेकिन कोरोना वायरस पर भोजपुरी गानों के वीडियो धड़ाधड़ी आने लगे हैं, जो भोजपुरी बेल्ट में खूब पसंद किए जा रहे हैं।

गाने का टाइटल ‘लहंगा में वायरस कोरोना घुसल बा’

एक ऐसा ही गाना गुड्डु रंगीला का रिलीज हुआ है, जिसमें मोनालिसा डांस करती नजर आ रही हैं। अभी इस गाने का सिर्फ ऑडियो ही रिलीज हुआ है जो हिट हो रहा है। इसके बाद अब लोगों को इस गाने के वीडियो का इंतजार है। होली से अवसर पर यह भोजपुरी सॉन्ग सामने आया है, तो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने का टाइटल ‘लहंगा में वायरस कोरोना घुसल बा’ है। होली के इस गाने को गुड्डू रंगीला ने दुनिया भर में लोगों की जान ले चुके कोरोना वायरस से जोड़ा है। इस गाने को अब तक लाखों की संख्या में लोग देख चुके हैं।

कुछ यूजर इस गाने की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर ने इस सॉन्ग पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ये गाना अपने टाइटल की वजह से इस समय सुर्खियों में बना हुआ है।

देश में अब तक कोरोना वायरस के कई मामले सामने आ चुके हैं। देश के कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सरकार की तरफ से भी इस वायरस से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

Related Post

'झांसा पत्र',

कांग्रेस ने बीजेपी के संकल्प पत्र को बताया ‘झांसा पत्र’, कहा- सरकार का मंत्र, झांसों में फांसो

Posted by - April 8, 2019 0
नई दिल्ली। बीजेपी ने सोमवार यानी आज 2019 लोकसभा चुनाव  के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया है. इस दौरान…
अशोक चव्हाण

महाराष्ट्र : अशोक चव्हाण ने एनसीपी को लेकर दिया ये बड़ा बयान

Posted by - November 12, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि उनकी पार्टी एनसीपी के…