Corona

दूसरी बार कोरोना की चपेट में आए पूर्व मुख्यमंत्री, खुद को किया क्वारंटाइन

539 0

मुंबई: देशभर में कोरोना वायरस (Corona virus) की महामारी फिर से तेजी से पांव पसारने लगी है। कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले केरल और महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना वायरस (Corona virus) की चपेट में अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister) देवेंद्र फडणवीस भी आ गए हैं। महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

देवेंद्र फडणवीस ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर कहा है कि कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद होम आइसोलेशन में हूं। उन्होंने ये भी कहा है कि डॉक्टर्स की सलाह के मुताबिक दवाएं ले रहा हूं। उपचार चल रहा है. देवेंद्र फडणवीस ने साथ ही अपने संपर्क में आए लोगों को भी कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी है।

दिल्ली में बढ़ी Corona की रफ्तार, डरावने साबित हुए नए आंकड़े

गौरतलब है कि देवेंद्र फडणवीस को दूसरी बार कोरोना हुआ है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव के समय भी कोरोना वायरस से संक्रमण की चपेट में आ गए थे। तब देवेंद्र फडणवीस बिहार चुनाव के दौरान बीजेपी के प्रभारी भी थे। कोरोना होने के बाद देवेंद्र फडणवीस होम आइसोलेशन में चले गए थे।

 

Related Post

CM Dhami

निरंतर प्रयासों का परिणाम आज उत्तराखंड रोजगार सृजन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल : धामी

Posted by - February 8, 2026 0
खटीमा | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने हेमवंती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में छात्र संघ द्वारा…
CM Vishnudev Sai

बुजुर्ग, परिवार ही नहीं पूरे समाज के लिए अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री साय

Posted by - September 30, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सभी बुजुर्गों को स्वस्थ, सुदीर्घ खुशहाल जीवन…

भाजपा के सहयोगी सीएम नीतीश ने भी की पेगासस जांच की मांग, कहा- सच्चाई बाहर आनी चाहिए

Posted by - August 2, 2021 0
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेगासस विवाद को लेकर विपक्षी दलों की ओर से की जा रही संसद में…
CDS Bipin Rawat

बिपिन रावत का अंतिम संस्कार शुक्रवार को बरार स्क्वायर श्मशान घाट पर होगा

Posted by - December 8, 2021 0
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat) और उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार शुक्रवार (10 दिसंबर) को दिल्ली…