तहसीन पूनावाला का मोदी पर तंज

Bigg Boss 13 के पूर्व प्रतिभागी तहसीन पूनावाला का मोदी पर तंज, कही ये बात

1003 0

नई दिल्ली। बिग बॉस 13 में नजर आ चुके तहसीन पूनावाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अलग अलग मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखते हैं। ऐसे में तहसीन ने बाल दिवस पर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया है। तहसीन का ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

तहसीन पूनावाला ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर किया ट्वीट 

बता दें कि तहसीन पूनावाला ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में तहसीन ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या होता अगर मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री होते?

https://twitter.com/tehseenp/status/1194821547552198656

तहसीन पूनावाला ने अपने ट्वीट में लिखा कि भारत के महान राजनेता जवाहरलाल नेहरू की याद में

तहसीन पूनावाला ने अपने ट्वीट में लिखा कि भारत के महान राजनेता जवाहरलाल नेहरू की याद में। जरा सोचें कि अगर नेहरू जी की जगह मोदी जी देश के पहले प्रधानमंत्री होते, तो चीजें कैसी होतीं- एक अवैज्ञानिक राष्ट्र, खोखले संस्थान, जिंदगी और कानून के लिए कोई मायने नहीं, असफल अर्थव्यवस्था! हम नेहरू की डेमोक्रेसी (लोकतंत्र) में नहीं, मोदी की मोबोक्रेसी (भीड़तंत्र) में होते।

तहसीन के ट्वीट को जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने तहसीन के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘एक अवैज्ञानिक राष्ट्र ? सच में, क्या तुम्हें इस देश की संस्कृति और इतिहास के बारे में कुछ भी मालूम तक है?

https://twitter.com/tehseenp/status/1194826474143961088

यूजर के कमेंट को रिट्वीट करते हुए तहसीन ने जवाब देते हुए लिखा कि मोदी सर का विज्ञान पर आइडिया

सोशल मीडिया यूजर के कमेंट को रिट्वीट करते हुए तहसीन ने जवाब देते हुए लिखा कि मोदी सर का विज्ञान पर आइडिया- मोदी जी नाले की गैस से चाय बनाते हैं। मोदी जी तब डिजिटल कैमरे और ईमेल का इस्तेमाल करते थे जब तक वो भारत में थे ही नहीं। मोदी जी बादलों को रडार शील्ड्स की तरह इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि तहसीन पूनावाला हाल ही में बिग बॉस में नजर आए थे। शो को जीतने का दावा करने वाले तहसीन पहले हफ्ते ही शो से बाहर हो गए थे। शो में तहसीन की आसिम के साथ कहा-सुनी हो गई थी।

Related Post

23 thousand people disliked 'Ishq Kamal' song

 ‘सड़क 2’ का गाना ‘इश्क कमाल’ हुआ रिलीज़, अब तक 23 हजार लोगों ने किया डिसलाइक

Posted by - August 19, 2020 0
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से इंटरनेट पर बॉलीवुड के बारे में छिड़ी इनसाइडर-आउटसाइडर डिबेट में लोग…
Daddy Yankee के सॉन्ग

Daddy Yankee के सॉन्ग की यूट्यूब पर धूम, रजनीकांत के 2.0 फिल्म की छाप दिखी

Posted by - December 13, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रजनीकांत 2.0 फिल्म में रोबोट के किरदार में थे। दर्शकों ने रजनीकांत के चश्मे और हेयरस्टाइल…