मलंग

‘मलंग’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, छह जनवरी को आएगा ट्रेलर

875 0

नई दिल्ली। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित मल्टीस्टारर फिल्म ‘मलंग’ से आदित्य रॉय कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर शुक्रवार को जारी हो गया है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर,अनिल कपूर, दिशा पाटनी और कुणाल खेमू मुख्य भूमिका में है।

फर्स्ट लुक पोस्टर में आदित्य रॉय कपूर शर्टलेस लुक में जबरदस्त नजर आ रहे हैं

पोस्टर को निर्देशक मोहित सूरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मोहित ने ट्वीट किया -‘प्रेम जितना पवित्र है, उतनी ही नफरत भी है। आ गया ‘मलंग’ का फर्स्ट लुक पोस्टर।

फिल्म का ट्रेलर 6 जनवरी को जारी होगा। फर्स्ट लुक पोस्टर में आदित्य रॉय कपूर शर्टलेस लुक में जबरदस्त नजर आ रहे हैं। आदित्य का यह लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के इस पोस्टर को अभिनेता अनिल कपूर ने भी ट्विटर पर शेयर किया है।

बिल गेट्स आपको देंगे 35 लाख रुपये, बस फोन में करना होगा ये काम 

अनिल कपूर के 63वें जन्मदिन पर निर्माताओं ने ‘मलंग’ से अनिल कपूर के फर्स्ट लुक को भी जारी किया था

बता दें कि ‘मलंग’ रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है।

 

हाल ही में अनिल कपूर के 63वें जन्मदिन पर निर्माताओं ने ‘मलंग’ से अनिल कपूर के फर्स्ट लुक को भी जारी किया था। हाल ही में फिल्म के सभी स्टारकास्ट ने फिल्म की शूटिंग पूरी की है। फिल्म का ट्रेलर 6 जनवरी को रिलीज होगा। ‘मलंग’ को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन, अंकुर गर्ग और जय शेवक्रमणी संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी है। यह फिल्म 7 फरवरी, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Post

फिल्म थप्पड़

फिल्म थप्पड़ के ट्रेलर को यूट्यूब से हटाने की अपील क्यूं कर रही हैं तापसी पन्‍नू ?

Posted by - February 12, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ का दूसरा ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया है। इसमें तापसी…
mehavish-hayat

महविश हयात का नाम दाऊद के साथ जोड़े जाने पर एक्ट्रेस ने भारत के खिलाफ कही यह बात

Posted by - August 27, 2020 0
भारत के मोस्ट-वांटेड डॉन दाऊद इब्राहिम (Mahvish Hayat was added to Dawood) का नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस महविश हयात के साथ…