सोनिया ने शिवसेना से गठबंधन को दी हरी झंडी

शरद पवार से बैठक के बाद सोनिया ने शिवसेना के साथ गठबंधन को दी हरी झंडी

860 0

नई दिल्ली। एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ बुधवार को बैठक के बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए तैयार हो गई है। कांग्रेस शिवसेना के साथ गठबंधन करने के लिए हरी झंडी दे दी है। इस बात की पुष्टि एनसीपी के सूत्रों ने की है।

सोनिया गांधी ने बुधवार को एनसीपी प्रमुख के साथ दिल्ली में मुलाकात की

बता दें कि सोनिया गांधी ने बुधवार को एनसीपी प्रमुख के साथ दिल्ली में मुलाकात की है। इस मुलाकात से ही यह बात निकलकर सामने आई है। बता दें कि बुधवार की शाम दिल्ली में कांग्रेस की बैठक होनी है। इस बैठक के बाद तस्वीर और साफ हो सकती है। महाराष्ट्र में चुनाव के नतीजे आने बाद से ही सरकार गठन पर सस्पेंस की स्थिति बनी हुई है। भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) और शिवसेना ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन मुख्यमंत्री पद पर खींचतान के बीच दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन टूट गया। शिवसेना चाह रही थी कि मुख्यमंत्री शिवसेना का बने लेकिन बीजेपी इसके लिए तैयार नहीं थी।

संजय राउत बोले- हमारी आवाज दबाने के लिए राज्यसभा में शिवसेना की सीटें बदली 

बीजेपी हर हाल में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ही बनाना चाहती थी। शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद को लेकर इससे इनकार कर दिया। राज्यपाल ने बीजेपी को सरकार गठन का न्योता दिया था लेकिन बीजेपी ने यह कहकर मना कर दिया था कि उनके पास पर्याप्त संख्याबल नहीं है। इसी बीच महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लग गया है।

महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार बनाने के लिए बैठकों का दौर जारी

महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार बनाने के प्रयास जारी हैं। कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना एक दूसरे की मदद से सरकार बनाने की कोशिश में लगी हैं लेकिन इसमें कुछ दिक्कतें आ रही हैं। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात से पहले शरद पवार ने सोमवार को कहा था कि बीजेपी और शिवसेना ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और उन्हें अपना रास्ता चुनना है। संसद में मीडिया से बातचीत में पवार ने कहा कि बीजेपी-शिवसेना ने साथ चुनाव लड़ा था, एनसीपी और कांग्रेस ने साथ चुनाव लड़ा था। उन्हें अपना रास्ता चुनना है और हमें अपनी राजनीति करनी है।

Related Post

cm yogi

प्रत्येक श्रद्धालु की सुविधा और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - November 4, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने निर्देश दिए हैं कि आगामी पर्व-त्योहारों और मेलों के अवसर पर प्रदेश में…

हरिद्वार में मीट बैन से नाराज हाईकोर्ट! जज बोले- तो क्या अब सरकार तय करेगी की लोग क्या खाएं?

Posted by - July 17, 2021 0
हरिद्वार जिले में मीट बैन को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दो याचिका पर सुनवाई की और मांस मुक्त शहर बनाने…
CM Dhami

युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

Posted by - September 16, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का जन्मदिन सोमवार को युवा संकल्प दिवस के रूप में पूरे उत्साह और…
CM Vishnu Dev Sai

सीएम विष्णु देव साय ने किया ‘मेक इन सिलिकॉन’ संगोष्ठी का शुभारंभ

Posted by - November 7, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) नवा…

मानसून सत्र में विपक्ष के हंगामे को प्रधानमंत्री मोदी ने बताया संविधान और लोकतंत्र का अपमान

Posted by - August 3, 2021 0
विपक्ष के हंगामे के कारण संसद का मानसून सत्र बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और लगातार कार्यवाही टालने की…