Nitin Gadkari

आयात का घरेलू विकल्प तलाश करें: नितिन गडकरी

1558 0

नई दिल्ली। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु व मझोले उपक्रम मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि ऐसे प्रोडक्ट्स की पहचान ​कर रिसर्च करने की जरूरत है, जिनका मैन्युफैक्चरिंग देश में हो सकता है। उन्होंने कहा ये प्रोडक्ट आयात का कॉस्ट इफेक्टिव विकल्प हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि उद्योगों तथा उद्योग संघों को इन विकल्पों की पहचान के लिए और शोध करने की जरूरत है, ताकि आयात पर अंकुश लगाया जा सके। गडकरी ने शुक्रवार को एक वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कलपुर्जों का आयात करने के बजाय उद्योग को वेंडरों को उनके देश में बने विकल्प को तलाशने में मदद करनी चाहिए।

‘इंस्पेक्टर अविनाश’ शूटिंग शुरू, इस किरदार में नजर आएंगे रणदीप हुड्डा

मराठा एक्सिलेरेटर फॉर ग्रोथ एंड इन्क्यूबेशन काउंसिल (मैजिक) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि उद्योग को अपने वेंडरों का समर्थन और मदद करनी चाहिए, जिससे वे सभी कलपुर्जों का उत्पादन देश में ही कर सकें।

उन्होंने कहा कि शुरुआत में वैकल्पिक कलपुर्जे का दाम 10 से 20 प्रतिशत अधिक हो सकता है, लेकिन जब इनका उत्पादन बड़े पैमाने पर होने लगेगा। तो ये सस्ते दाम पर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जब हम आयात का घरेलू विकल्प तलाश करें। यह लागत-दक्ष और प्रदूषण-मुक्त भी होगा।

Related Post

इंडियन प्रीमियर लीग 2020

बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के कार्यक्रम किया एलान, देखें पूरा शेड्यूल

Posted by - February 18, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी…
CM Dhami

प्रथम CDS जनरल बिपिन रावत को द्वितीय पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

Posted by - December 8, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज भारत के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत की द्वितीय पुण्यतिथि के…
CM Bhupesh Baghel

सीएम भूपेश गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को करेंगे आठ करोड़ का भुगतान

Posted by - October 5, 2022 0
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश (CM Bhupesh) छह अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से गोधन न्याय…