सुशील मोदी

राहुल के खिलाफ अवमानना का केस करेंगे दायर – सुशील मोदी

912 0

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि वह जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा मोदी उपनाम के सभी लोगों को चोर कहने पर मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।सुशील मोदी राहुल गांधी के उस बयान का जिक्र कर रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि जितने भी चोर हैं उनका सरनेम मोदी है। उन्होंने कहा कि क्या मोदी सरनेम होना अपराध है।

ये भी पढ़ें :-राहुल का पीएम पर हमला- आखिरकार सभी चोरों के नाम ‘मोदी’ कैसे ? 

आपको बता दें सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘मोदी उपनाम के सभी लोगों को चोर कहने पर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि वाद दायर करूंगा।’ सुशील मोदी ने दावा किया कि पीएम  मोदी के समर्थन में इस बार 2014 से भी तेज लहर चल रही है, जिसे देखकर ‘महामिलावटी गठबंधन’ के लोग संभावित हार का बहाना ढूंढ़ रहे हैं और ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं।


;

ये भी पढ़ें :-bjp को झटका, ओमप्रकाश राजभर ने जारी की 39 प्रत्याशियों की लिस्ट 

जानकारी के मुतबिक उन्होंने आगे कहा  ‘ईवीएम से चुनाव कराने में बेईमानी की गुंजाइश खत्म हो गई है लेकिन इससे उन लोगों को परेशानी हुई है, जिन्होंने बूथ लूटकर बिहार में 15 वर्षों तक राज किया।’ उन्होंने कहा कि ऐसे दलों के चाहने से दुनिया बैलेट पेपर, बैलगाड़ी और लालटेन के दौर में नहीं लौट आएगी। जब कांग्रेस तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव जीती थी, तब इन दलों ने ईवीएम के मुद्दे पर चुप्पी साध रखी थी।

Related Post

पत्रकार सुरक्षा कानून

छत्तीसगढ़ में जल्द लागू होगा पत्रकार सुरक्षा कानून: भूपेश बघेल

Posted by - January 5, 2020 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रविवार को रायपुर प्रेस क्लब के नव वर्ष मिलन कार्यक्रम…
कोरोनावायरस

पीएम मोदी व राहुल गांधी ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल को दी बधाई

Posted by - February 11, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। दिल्ली में आम…