कोरोना जांच

भारत में कोरोना टेस्ट लैब की संख्या बढ़कर 1,274 हुई : आईसीएमआर

950 0

नई दिल्ली । देश भर में कोविड-19 की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 1,274 हो गयी है। यह जानकारी भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) ने मंगलवार को दी। आईसीएमआर के तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की जांच करने वाले लैब की सूची में छह लैब और जुड़ गये हैं।

 सरकारी लैब की संख्या 892 तथा निजी लैब की 382 है

इनमें सरकारी लैब की संख्या 892 तथा निजी लैब की 382 है। इस समय वास्तविक समय आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण लैब 651 (सरकारी: 398 , निजी: 253) है जबकि ट्रूनेट आधारित परीक्षण लैब की संख्या 516(सरकारी: 457, निजी: 59) और सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण लैब 107 (सरकारी: 37, निजी: 70) हैं।

टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व चाहती हूं : गीता फोगाट

इन 1,274 लैब ने 20 जुलाई को कोराेना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए 3,33,395 स्वाब की जांच की

इन 1,274 लैब ने 20 जुलाई को कोराेना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए 3,33,395 स्वाब की जांच की। इस तरह अब तक कुल 1,43,81,303 नमूनों की जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में देश भर में कोरोना संक्रमण के 37,148 नये मामलों का पता चला है, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,02,529 हो गयी है।

23 जनवरी तक केवल पुणे की एक लैब में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की सुविधा थी

उल्लेखनीय है कि 23 जनवरी तक केवल पुणे की एक लैब में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की सुविधा थी, मार्च में लैब की संख्या बढ़कर 121 हुई और अब छह माह बाद देश भर के 1,274 लैब में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की सुविधा उपलब्ध है।

Related Post

UP Board

यूपी बोर्ड की सख्ती, परीक्षा से पहले 1.88 लाख परीक्षार्थी आउट

Posted by - February 16, 2020 0
प्रयागराज। एशिया की सबसे बड़ी परीक्षा संस्था उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा…
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

भविष्य में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आनुवंशिक हस्तक्षेप अति आवश्यक

Posted by - February 28, 2020 0
लखनऊ। सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान ने शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया । इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम…
bijapur naxal attack

छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में 15 नक्सली ढेर, 5 जवान शहीद-21 गायब, PM मोदी-शाह ने जताया दुख

Posted by - April 4, 2021 0
बीजापुर। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में घायल 24 जवानों को बीजापुर अस्पताल लाया गया है। वहीं सात…