नीरज चोपड़ा के नए फोटोशूट पर फैंस हुए फिदा, कोई बोला सुपर मॉडल तो किसी ने कहा हीरो

701 0

नई दिल्ली। गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा का जलवा हर तरफ देखने को मिल रहा है। खेल की दुनिया में अपना झंडा गाड़ने के अलावा नीरज हर बार अपनी एक नई प्रतिभा से लोगों को चौंका देते हैं। नीरज के फैंस पूरी दुनिया में हैं। खेल और एक्टिंग के अलावा अब फैशन वर्ल्ड में भी छाने को तैयार हैं। नीरज ने फेमस डिजाइनर रोहित बल के आउटफिट्स में शानदार फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर की हैं।

नीरज ने ये स्पेशल फोटोशूट ट्रेडिशनल आउटफिट में कराया है। इस खास एथनिक वियर में नीरज कमाल के लग रहे हैं। कुर्ता और शेरवानी में नीरज लोगों को इंप्रेस कर रहे हैं। नीरज ने इन तस्वीरों के साथ रोहित बल को भी टैग किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, पिछले महीने डिजाइनर रोहित बल से मुलाकात करने और उनके आउटफिट में फोटोशूट कराने का अवसर मिला। उनके एलीगेंट, क्लासिक एथनिक वियर और डिजाइन मुझे बहुत पसंद आए और मैं जल्द ही इन्हें अपने वार्डरोब में शामिल करना चाहूंगा।

फोटोग्राफर तरुण खिवाल ने खींची तस्वीरें

ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद से ही नीरज हर किसी के पसंद बन चुके हैं। बंद गले कुर्ते को नीरज ने जोधपुरी पैंट के साथ पेयर किया है। एथनिक वियर में नीरज की ये शानदार तस्वीरें फोटोग्राफर तरुण खिवाल ने खींची हैं।

इन फोटोशूट में नीरज किसी प्रोफेशनल मॉडल से कम नहीं लग रहे हैं। नीरज के इन तस्वीरों पर लोगों के खूब कमेंट आ रहे हैं। कोई उन्हें सुपर मॉडल तो कोई उन्हें हीरो बता रहा है।

तरुण खिवाल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर नीरज के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘इस युवा और विनम्र लड़के को शूट करने का अवसर मिला। ये मेरे लिए एक और गर्व का पल है। नीरज चोपड़ा, आपसे मिलना और आपकी तस्वीरें लेना मेरे लिए बहुत खुशी की बात थी। आपको शुभकामनाएं, आप कई सम्मान जीतें और अपने परिवार और भारत को गौरवान्वित करें।

Related Post

आसिम रियाज़ और जैकलीन का सॉन्ग रीलीज़

फैंस के बेसब्री से इंतजार के बीच रिलीज़ हुआ आसिम और जैकलीन का सॉन्ग, देखें वीडियो

Posted by - March 9, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। ‘बिग बॉस 13’ खत्म होने के बाद से रनरअप आसिम रियाज़ और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज़ काफी सुर्खियों…
Raghav Juyal

श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे फिल्म अभिनेता राघव जुयाल

Posted by - November 2, 2024 0
देहरादून। फिल्म अभिनेता तथा प्रसिद्ध कोरियोग्राफर राघव जुयाल (Raghav Juyal) ने शनिवार को भगवान केदारनाथ के दर्शन किये। पूजा-अर्चना करने…

एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण सुरक्षकर्मी ने मांगी आईडी, देखें वीडियो में एक्ट्रेस का अंदाज

Posted by - June 22, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक वीडियो काफी वायरल तेजी से हो रहा है। दीपिका अपने पापा प्रकाश…