AK Sharma

जन शिकायतों के निस्तारण से होगा अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन: ए0के0शर्मा

450 0

लखनऊ: प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए0के0शर्मा (AK Sharma) ने निर्देशित किया है कि मंगलवार 21 जून, 2022 को सभी नगर निगम क्षेत्र में नगर आयुक्त के स्तर पर प्रातः 10ः00 बजे से जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। यह भी सुनिश्चित किया जाय कि इसमें लोगों की शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो।

ए0के0शर्मा ने कहा कि जनसुनवाई की ’सम्भव’ (सिस्टमैटिक एडमिनिस्ट्रेटिव मैकॅनिज्म ब्रिंग हैप्पीनेस एण्ड वैल्यू) नामक इस व्यवस्था से नागरिकों की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर ही निस्तारण किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। इससे लोगों को एक पारदर्शी व जवाबदेही व्यवस्था मिलेगी।फिर भी यदि किसी समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर नहीं हो पाता, तो महीने के प्रथम बुधवार को उच्चस्तर पर स्वयं नगर विकास मंत्री द्वारा ऐसे मामलों को सुना जाएगा और समाधान भी किया जाएगा।

AK Sharma ने बकायेदार उपभोक्ताओ से ओटीएस योजना का लाभ लेने की अपील

उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान में सभी संबंधित अधिकारी अपना सार्थक योगदान दें, जिससे कि जनशिकायतों के निस्तारण में कही कोई कमी न रह जाय।उन्होंने कहा कि शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण से ही अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन होगा और इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

Related Post

Indian Idol-13 winner Rishi Singh met CM Yogi

इंडियन आइडल-13 के विजेता ऋषि सिंह ने मुख्यमंत्री योगी से लिया आशीर्वाद

Posted by - April 5, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से लोक भवन स्थित उनके कार्यालय पर इंडियन आइडल-13 के विजेता ऋषि सिंह (Rishi…

उत्तराखंड भू-कानून के खिलाफ नई दिल्ली में सत्याग्रह !

Posted by - August 18, 2021 0
भू-कानून के मुद्दे पर नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में बुधवार को विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग सत्याग्रह करेंगे। चिन्हित…
uttarakhand cm house

उत्तराखंड में सीएम हाउस का मिथक तोड़ पाएंगे त्रिवेंद्र सिंह रावत?

Posted by - March 8, 2021 0
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में एक बड़ा मिथक जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि मुख्यमंत्री आवास में अपशकुन है।…