Ranchi

रांची के होटल में डबल मर्डर, पिता-बेटे का गला रेतकर हत्या

460 0

रांची: रांची (Ranchi) के स्टेशन रोड में एक होटल के कमरे में एक व्यक्ति और उसके बेटे की हत्या कर दी गई। हजारीबाग के इचाक निवासी नागेश्वर मेहता व उनका बेटा अभिषेक एक होटल के कमरा नंबर 201 में रुके हुए थे, उन दोनों की किसी ने गला रेतकर हत्या कर दी गई। नागेश्वर के पड़ोसियों ने बताया कि वह बेटे के डी-फर्मा में साक्षात्कार के लिए रांची आए थे और रविवार को ही इंटरव्यू होना था।

पुलिस ने जब पता लगाया तो पता चला कि, नागेश्वर बेटे के साथ शनिवार की शाम को बेटी के रिश्ते के लिए रांची आए थे। जिस होटल शिवालिक में रुके हुए थे वही दोनों से मिलने के लिए रविवार सुबह उनके होने वाले दामाद चंदन आए थे। मुलाकात करने के बाद चंदन चला गया फिर जब शाम को पांच बजे वापस आये तो देखा कि, दोनों का शव बिस्तर पर पड़ा मिला।

खबर लगने के बाद एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। इसके बाद पुलिस ने चंदन को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि हत्या से पहले पिता व पुत्र को नशीला पदार्थ देकर गला रेता गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और कमरे से फिंगरप्रिंट्स के अलावा कई चीजें जब्त कर साथ ले गयी।

गुजरात में भारी बारिश का मंजर, स्कूल-कॉलेज बंद, 1,500 से अधिक…

एसएसपी ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया और जांच शुरू कर दी। सिटी एसपी के नेतृत्व में गठित इस टीम में सिटी डीएसपी, चुटिया थानेदार के अलावा अन्य को शामिल किया गया है। पुलिस टीम होटल और उसके आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरेसे फुटेज खंगाल रही है। होटल के कैमरे से पुलिस को कई अहम जानकारी भी मिली है।

घर को खुशनुमा मनाने के लिए लगाए मनी प्लांट, लाल रिबन क्यों बांधा जाता है?

Related Post

Four died due to house wall collapse

भारी बारिश में घर की दीवार गिरी, दंपत्ति और दो बच्चों सहित चार की मौत

Posted by - June 20, 2025 0
देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में शुक्रवार सुबह भारी बारिश के दौरान एक मकान की दीवार गिरने (Wall Collapse) से…
DM Savin Bansal

जिला प्रशासन ने निकाली निजी स्कूलों की हेकड़ी, मानक विपरीत फीस वसूली पर 5,72,000 की पेनल्टी

Posted by - June 1, 2025 0
देहरादून: द प्रसिडेंसी इन्टरनेशनल स्कूल, भनियावाला ने 5,72000 की पेनल्टी जमा कराई है तथा लिखित रूप में फीस कम करने…

चुनाव में दलितों के पैर धोने की नौटंकी करने वाले दलित बेटी के गैंगरेप पर चुप क्यों है?- RJD

Posted by - August 5, 2021 0
दिल्ली के नांगल में 9 साल की दलित बच्ची के साथ श्मशान घाट के पुजारी द्वारा रेप के बाद हत्या…
फडणवीस फिर बने मुख्यमंत्री

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस फिर बने मुख्यमंत्री, अजित पवार डिप्टी सीएम

Posted by - November 23, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी रस्साकस्सी के बीच भाजपा ने बाजी मार ली है। बीजेपी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के…