स्वामी प्रसाद मौर्य

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के घर पर डीएम ने मारा छापा

950 0

बदायूं। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के घर पर बदायूं के डीएम ने छापेमारी की है। डीएम ने यह कार्रवाई समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने की शिकातय पर की है। धर्मेंद्र यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ बदायूं में रहकर मतदान प्रभावित करने का आरोप लगाया था। इसके बाद डीएम ने छापेमारी की है।

चुनाव आयोग की टीम ने मंगलवार को मौर्य के घर पर छापेमारी की

चुनाव आयोग की टीम ने मंगलवार को स्वामी प्रसाद मौर्य के घर पर छापेमारी की है। बदायूं लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि स्वामी प्रसाद मौर्य बदायूं में रहकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं और इसी शिकायत के आधार पर आयोग की टीम ने छापेमारी की।

ये भी पढ़ें :-मोदी को हराने के लिए आखिरी सेकेंड तक तैयार, हरियाणा की शर्त छोड़े केजरीवाल –राहुल गांधी 

बदायूं के सिटी मेजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने यह छापेमारी की

हालांकि चुनाव आयोग की टीम ने जब छापेमारी की तो उस समय स्वामी प्रसाद मौर्य घर पर मौजूद नहीं थे। बता दें कि बदायूं लोकसभा सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री संघमित्रा मौर्य बीजेपी की उम्मीदवार हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के घर पर छापेमारी के दौरान वह स्वयं घर पर उपलब्ध नहीं थे, बदायूं के सिटी मेजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने यह छापेमारी की है।

ये भी पढ़ें :-चौकीदार ढूंढना होगा तो नेपाल चला जाऊंगा, मुझे पीएम चाहिए – हार्दिक पटेल

भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्या के पिता मंत्री स्वामी प्रसाद हूटर लगी गाड़ियों से विधानसभा सहसवान में घूमकर मतदाताओं को कर रहे हैं प्रभावित 

बदायूं से सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव ने भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्या के पिता मंत्री स्वामी प्रसाद हूटर लगी गाड़ियों से विधानसभा सहसवान में घूमकर मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं। जिसका संज्ञान लेकर आयोग की टीम ने स्वामी प्रसाद के आवास पर छापेमारी की है। जब पुलिस ने छापा मारा तो उस समय आवास में स्वामी प्रसाद मौर्य नहीं थे, लेकिन उनकी गाड़ी जरूर आवास पर खड़ी थी। आवास में कोई अन्य भी नहीं मिला। फिलहाल पुलिस की एक टीम को वहां पर तैनात कर दिया गया है

Related Post

लिपस्टिक महिलाओं की मेकअप किट का बेहद अहम हिस्सा, इस कलर से चेहरे पर आता है निखार

Posted by - July 1, 2019 0
लखनऊ डेस्क। लिपस्टिक महिलाओं की मेकअप किट का एक बेहद अहम हिस्सा है. इससे चेहरे पर एक अलग ही निखार…

आपस में ही भिड़े नीतीश सरकार 2 मंत्री, जदयू के मंत्री ने कहा- नेता हूं, दलाल नहीं

Posted by - July 4, 2021 0
बिहार में एनडीए सरकार के भीतर सियासी संग्राम जारी है, समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी के इस्तीफे पर भाजपा के…

CM Yogi की अपील : प्रधान बंधुओं! बहरूपिया corona से ग्रामवासियों को करो सजग

Posted by - May 29, 2021 0
उत्तर प्रदेश में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi )…
किम जोंग के बहन की शादी

किम जोंग ने अपनी बहन को दहेज में इतनी कीमती चीज देने का किया ऐलान, रखी शर्त

Posted by - February 10, 2020 0
लाइफस्टाइल डेस्क। उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग इन दिनों अपनी बहन की शादी को लेकर सुर्खियों में झाए हुए…