Dinesh trivedi

बंगाल चुनाव से पहले TMC के पूर्व सांसद दिनेश त्रिवेदी भाजपा में शामिल हुए

810 0

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद दिनेश त्रिवेद (Dinesh Trivedi) ने भाजपा का दामन थाम लिया है। दिनेश त्रिवेदी (Dinesh Trivedi) ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए हैं। त्रिवेदी ने 12 फरवरी को राज्यसभा में टीएमसी सांसद के पद से इस्तीफा दिया था। तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद दिनेश त्रिवेद (Dinesh Trivedi) भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिनेश त्रिवेदी (Dinesh Trivedi) भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में शामिल हुए हैं।

बंगाल के रण में यूपी भाजपा के धुरंधर खिला पाएंगे कमल!

इस दौरान भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा कि आज मुझे बहुत खुशी हो रही है कि दिनेश त्रिवेदी को हम भाजपा में शामिल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैं अपनी ओर से, अपने सभी साथियों और करोड़ों कार्यकर्ताओं की तरफ से उनका हार्दिक अभिनंन्दन और स्वागत करता हूं।

नड्डा ने कहा कि दिनेश त्रिवेदी का एक लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है और उन्होंने एक वैचारिक यात्रा राजनीति में की है। सत्ता को दरकिनार करते हुए, विचार की लड़ाई लड़ते हुए उन्होंने अपना जीवन गुजारा है।

 पूर्व तृणमूल कांग्रेस के नेता और पूर्व रेल मंत्री त्रिवेदी ने कहा-

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस में भ्रष्टाचार, अवसरवादिता, लोकतंत्र की हत्या, संस्थाओं का गला घोंटना, ये सब कुछ विराजमान है. इसीलिए संवेदनशील और विवेकशील व्यक्तित्व के धनी दिनेश त्रिवेदी ने तृणमूल को छोड़कर आज भाजपा को जॉइन किया है।

इस दौरान त्रिवेदी ने कहा कि हमारे लिए देश सर्वोपरि है। पूरा विश्व भारत की तरफ देख रहा है. त्रिवेदी ने कहा कि जनता के परिवार में शामिल हुआ हूं।

त्रिवेदी ने कहा कि बंगाल अपने आप में सक्षम है।

उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता और पूर्व रेल मंत्री त्रिवेदी ने पश्चिम बंगाल में हिंसा और घुटन का हवाला देते हुए को राज्य सभा में अपनी सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था।

Related Post

UPIMLC

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे को जल्द ही ‘एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम’ से लैस करेगी योगी सरकार

Posted by - September 1, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए संकल्पित योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश के एक्सप्रेसवेज को अत्याधुनिक सुविधाओं…
टेलीफोन पर गैर कोविड-19 मरीजों का इलाज

एम्स के डॉक्टर टेलीफोन पर करेंगे गैर कोविड-19 मरीजों का इलाज

Posted by - April 18, 2020 0
नई दिल्ली । कोरोना महामारी (कोविड-19) की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने टेलीफोन…
Swachh Survekshan

नगरीय निकायों में स्वच्छता की अलख जगाएगा ‘स्वच्छता जनादेश 2023’ अभियान

Posted by - September 17, 2023 0
लखनऊ। भारत में स्वच्छता की अलख जगाने वाले महात्मा गांधी की जयंती पर पूरे देश में स्वच्छता को लेकर अलग-अलग…
Belgian ambassador met CM Yogi

बेल्जियम के राजदूत ने सीएम योगी से की मुलाकात, यूपी में हुए विकास कार्यों की तारीफ की

Posted by - November 23, 2023 0
लखनऊ। यूरोपीय देश बेल्जियम ने उत्तर प्रदेश के साथ कचरा प्रबंधन, सौर परियोजना और रक्षा क्षेत्र में साझीदारी करने की…
CM Dhami

मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, खिलाड़ियों से की मुलाकात

Posted by - November 20, 2022 0
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) रविवार सुबह सैर पर निकले। निजी कार्यक्रम के…