दिल्ली दंगाः सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बोले, ‘शहंशाह’ फिल्म के अमिताभ की तरह काम कर रही दिल्ली पुलिस

724 0

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश, न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर ने दिल्ली पुलिस को दिल्ली दंगे को लेकर सख्त टिप्पणी की है।उन्होंने कहा- सीएए विरोधी छात्र कार्यकर्ताओं के मामले में पुलिस ने हर कदम पर नेचुरल जस्टिस के सिद्धांत का उल्लंघन किया है।उन्होंने कहा- जिस तरह से देवांगना को 24 मई 2020 को एक वर्चुअल कोर्ट रूम से गिरफ्तार किया गया, वह भारतीय न्यायिक इतिहास में कभी नहीं हुआ था।

उन्होंने हालात कि तुलना अमिताभ बच्चन की फिल्म शहंशाह से की जिसमें खलनायक को ‘गलती से’ एक अदालत के अंदर फांसी पर लटका दिया जाता है। पूर्व न्यायाधीश ने कहा- हमारे संविधान में, शांतिपूर्ण विरोध की इजाजत दी गयी है, संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (बी) के तहत यह एक मौलिक अधिकार है।

बताते चलें कि पिछले साल 23 मई को गिरफ्तार की गई देवांगना को 24 मई को एक ऑनलाइन सुनवाई के दौरान जमानत मिल गई थी, लेकिन उसे एक अन्य मामले में तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने पुलिस द्वारा 9,000 पन्नों की चार्जशीट की प्रतियों को पुलिस द्वारा पेन ड्राइव में आरोपी को दिए जाने को लेकर भी सवाल खड़ा किया।

उन्होंने कहा कि जेल के अंदर आरोपी कंप्यूटर का उपयोग नहीं कर सकते थे ऐसे में इस तरह से चार्जशीट देना कैसे सही हो सकता है। लोकुर ने कहा कि हमारे संविधान में, शांतिपूर्ण विरोध की इजाजत दी गयी है। हमारे संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (बी) के तहत यह एक मौलिक अधिकार है।

दिल्ली दंगा मामले में छात्र कार्यकर्ता देवांगना कालिता, नताश नरवाल और आसिफ इकबाल तनहा को 17 जून से जेल से रिहा कर दिया गया। तीनों को ही 15 जून को हाई कोर्ट से जमानत मिली थी। इस दौरान हाईकोर्ट ने पुलिस पर सख्त टिप्पणी की थी। इधर इस मामले पर अब दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट के निर्णय के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

Related Post

Karthik Aryan

कार्तिक आर्यन ने पीएम केयर्स फंड में 1 करोड़ रुपये दिए, मैं जो भी हूं, भारत की वजह से

Posted by - March 30, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ लड़ाई में पीएम केयर्स फंड में एक करोड़ रुपए…
CM Yogi

मुख्यमंत्री करेंगे प्रयागराज नगर निगम कार्यालय में नवनिर्मित कन्ट्रोल रूम का लोकार्पण

Posted by - November 25, 2024 0
प्रयागराज। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को लेकर प्रयागराज में तैयारियां पूरे जोर पर हैं। सीएम योगी (CM Yogi) के दिव्य…
G-20

G-20: बीज उत्पादन के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता की सराहना

Posted by - April 18, 2023 0
वाराणसी। तीन दिवसीय G-20 के कृषि प्रमुख वैज्ञानिकों (एमएसीएस) की दूसरे दिन मंगलवार की बैठक में सस्टेनेबल एग्रीकल्चर एंड फूड…
CM Dhami

CM Dham ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया

Posted by - January 5, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन…