इजरायल ने विदेशियों के आने पर 1,अगस्त तक लगाई रोक

682 0

इजराइल ने कोरोना वायरस के अधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप के प्रसार को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए सीमा फिर से खोलने की योजना एक महीने आगे एक अगस्त तक बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को कहा, ”पयटर्न के उद्देश्य से इजरायल आने वाले विदेशी नागरिकों के देश में प्रवेश की अनुमति की तारीख एक महीने आगे बढ़ाते हुए एक जुलाई से एक अगस्त तक लिए टाल दी गयी है।”

कम जोखिम वाले देशों के पर्यटक समूहों को मई के आखिर से इजरायल की यात्रा करने की अनुमति दी गयी थी।इजरायल ने जून की शुरुआत में कोरोना वायरस के खिलाफ जीत की घोषणा करते हुए पिछले सप्ताह से घर के भीतर मास्क पहनने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया था।

देश के कुछ हिस्सों में इस सप्ताह फिर से सख्त प्रतिबंध लगाये गये है। प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में कहा कि अगर संक्रमण बढ़ता रहा तो हर समय मास्क पहनना फिर से अनिवार्य कर दिया जाएगा।

Related Post

priyanka gandhi

फडणवीस का रेमडेसिविर की जमाखोरी करना मानवता के खिलाफ अपराध: प्रियंका गांधी

Posted by - April 19, 2021 0
नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने महाराष्ट्र में एक फार्मा कंपनी के निदेशक से पूछताछ से…
Cm Yogi holds meeting

कोरोना पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी-निजी दफ्तरों में 50% कर्मचारी ही करेंगे काम

Posted by - April 9, 2021 0
लखनऊ। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने राजधानी लखनऊ और वाराणसी…