धोनी के लिए गोली खाने को भी तैयार हूं’ – के.एल.राहुल

675 0

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी की पूरे देश में दीवानगी है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाज के एल राहुल ने भी बड़ी बात कही है। राहुल ने दावा किया है की वह बिना सोचे धोनी के लिए बंदूक की गोली खाने को भी तैयार हैं।

केएल राहुल ने जब दिसंबर 2014 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी तब एमएस धोनी ही भारतीय टीम के कप्तान थे। मौजूदा वक्त के ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने माही की कप्तानी में डेब्यू किया था, विराट कोहली भी उनमें से एक हैं।

फोर्ब्स इंडिया से बात करते हुए राहुल ने कहा – ‘जिस पल कोई भी कप्तान कहता है तो हमारी पीढ़ी के किसी भी शख्स के जेहन में पहला नाम एमएस धोनी (MS Dhoni) का नाम आता है। हम सभी ने उनकी कप्तानी में मैच खेला है। उन्होंने कई टूर्नामेंट जीते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि कप्तान के तौर पर सबसे बड़ी कामयाबी अपने साथ खिलाड़ियों का सम्मान पाना होता है। हममें से कोई भी खिलाड़ी उनके लिए बिना एक पल सोचे बुलेट खा सकता है।’

Related Post

Jhansi Medical College

झांसी अग्निकांड: मृतकों के परिजन को पांच-पांच लाख की आर्थिक मदद, CM ने किया एलान

Posted by - November 16, 2024 0
लखनऊ। झांसी मेडिकल कॉलेज हादसे (Jhansi Medical College Accident) में शिकार नवजातों के परिजनों को शासन द्वारा पांच-पांच लाख रुपयों…
Solar Didi

योगी सरकार सोलर दीदियों को दे रही रोजगार, सौर ऊर्जा से मुफ्त में घर करेगी रौशन

Posted by - May 23, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में…