देवेंद्र फडणवीस

सुप्रीम कोर्ट से देवेंद्र फडणवीस को मिला बड़ा झटका, अब चलेगा मुकदमा

815 0

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मंगलवार को बड़ा झटका लगा है। देवेंद्र फडणवीस की याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है, अब फडणवीस पर चुनावी हलफनामे में जानकारी छुपाने के आरोप में मुकदमा चलेगा।

अब देवेंद्र फडणवीस पर चुनावी हलफनामे में जानकारी छुपाने के आरोप में मुकदमा चलेगा

इससे पहले 18 फरवरी को देवेंद्र फडणवीस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। फडणवीस पर 2014 के चुनावी हलफनामें में अपने खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों का ब्योरा कथित तौर पर नहीं देने पर मुकदमे का सामना करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था।

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा दिल्ली हिंसा पर बड़ा बयान, आप को घेरा

न्यायालय को एक अक्टूबर 2019 के अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए

न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की पीठ के समक्ष फडणवीस की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने कहा था कि चुनाव लड़ने वाले अन्य उम्मीदवारों के लिए इस मुद्दे के दूरगामी परिणाम होंगे और न्यायालय को एक अक्टूबर 2019 के अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।

न्यायालय ने पिछले साल अपने फैसले में बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला निरस्त कर दिया था

न्यायालय ने पिछले साल अपने फैसले में बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला निरस्त कर दिया था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपने फैसले में फडणवीस को क्लीन चिट दे दी थी और कहा था कि वह जनप्रतिनिधित्व अधिनियम (आरपीए) के तहत कथित अपराध पर मुकदमें का सामना करने के हकदार नहीं हैं।

Related Post

CM Yogi

ट्रांसपोर्ट नगर हादसा: लोकबंधु अस्पताल पहुंचे सीएम योगी, कहा-पीड़ितों और उनके परिवार के साथ खड़ी है सरकार

Posted by - September 8, 2024 0
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार को एक तीन मंजिला बिल्डिंग गिर गई थी। इस हादसे में एक…
Anand Bardhan

शासन-प्रशासन एवं प्रेस का एक ही उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक नागरिक का जीवन खुशहाल बनाना है – मुख्य सचिव

Posted by - April 2, 2026 0
हरिद्वार। हरिद्वार में प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन (Anand Bardhan) ने…
Maha Kumbh 2025

महाकुंभ में प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों पर पहली बार होगा मल्टी लैंग्वेज एनाउंसमेंट

Posted by - November 7, 2024 0
प्रयागराज। मानवता की अमूर्त विरासत महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) प्रयागराजवासियों के लिए नई-नई सौगात लेकर आ रहा है। राष्ट्रीय और…
CM Yogi

जातिगत विभाजन करने वालों पर सीएम योगी ने साधा निशाना, फिर बोले – ‘एक रहोगे तो नेक रहोगे’

Posted by - June 28, 2025 0
लखनऊ। दानवीर भामाशाह जयंती और व्यापारी कल्याण दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को लोकभवन में आयोजित एक भव्य समारोह…