दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले- राजधानी में वायरस पीक पर

957 0

राष्ट्रीय डेस्क.   पिछले 24 घंटों में राजधानी दिल्ली में 7,745 नए कोरोना मामले सामने आए जोकि एक दिन में दर्ज सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस की संख्या है. जहां एक तरफ भारत में अन्य जगहों पर कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे है, वहीँ दूसरी ओर दिल्ली के हालात कुछ और ही है. यही नही दिल्ली में वायु प्रदुषण भी पीक पर पहुँच चुका है ऐसे में कोरोना मरीजों के लिए दिक्कते और भी बढ़ गयी हैं.  दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 का तीसरा दौर चरम पर है. हालांकि, दिल्ली सरकार का कहना है कि जल्द ही मामलों में कमी आनी शुरू हो जाएगी.

दिल्ली के बाद मुंबई में भी पटाखे जलाने को लेकर लिया गया एक्शन

स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन का कहना है कि त्योहारों का सीजन है और थोड़ी सर्दी भी है और एक हमने स्ट्रैटेजी बदली है कि जो भी व्यक्ति पॉजिटिव आता है उसके पूरे परिवार को और उसके करीबी कांटेक्ट को टेस्ट कर रहे हैं. पहले एक पॉजिटिव व्यक्ति के 6-7 कांटेक्ट की ट्रेसिंग हो रही थी, अब ये संख्या 15 से भी ज़्यादा है. साथ ही एक बार नहीं बल्कि हम दो दो बार भी कर रहे हैं. चार पांच दिन के अंदर दोबारा भी कर रहे हैं. हमारा आईडिया यह है कि एक भी केस बचे. तो इसकी वजह से हो सकता है आपको नंबर थोड़े ज्यादा लग रहे हो लेकिन इसको खत्म और कंटेन करने के लिए यह सबसे अच्छी स्ट्रेटजी है और मुझे लगता है कि इसके नतीजे जल्दी आएंगे. उन्होंने कहा कि वर्तमान में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 40 प्रतिशत बेड अभी भरे हुए हैं. अभी भी हमारे पास अस्पतालों में लगभग 9,500 बिस्तर उपलब्ध हैं.

सत्येन्द्र जैन ने यह भी माना कि पीक लगभग चार-पांच दिन से लेकर 1 हफ्ते तक तक चलती रहती है, तो ऐसा लगता है कि इस समय हम पीक पर चल रहे हैं.हले भी जो पीक आई थी वह 4 से 5 दिन चली थी तो हम 4 से 5 दिन मान सकते हैं. साथ ही बढ़ते कोरोना केसों में सर्दी का भी थोड़ा बहुत प्रभाव पड़ रहा है. लेकिन उन्होंने कहा कि अभी एक हफ्ता इंतजार कीजिए उसके बाद भी कुछ कन्फर्म हो पाएगा.

 

 

 

 

Related Post

Ashok Gehlot

अशोक गहलोत का कटाक्ष-कुछ लोगों का नेहरु के नाम से बढ़ जाता है BP

Posted by - November 19, 2019 0
जयपुर। जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों पर लाठी चार्ज को लेकर केंद्र की राजग सरकार व बीजेपी नेताओं…
Anand Bardhan

प्रधानमंत्री के आह्वान ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ का वृहद् स्तर पर आयोजन करें: मुख्य सचिव

Posted by - May 27, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुई।…
DILIP GANDHI

भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी का निधन, कोविड-19 से थे संक्रमित

Posted by - March 17, 2021 0
नई दिल्ली। भाजपा नेता दिलीप गांधी (Dilip Gandhi) का आज निधन हो गया। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बीजेपी…

एक केंद्रीय मंत्री और एक पूर्व केंद्रीय मंत्री के बीच बंगले को लेकर किचकिच, सरकार ने दी सफाई

Posted by - August 14, 2021 0
नई दिल्ली के लुटियन्स जोन्स में बने 27 सफदरजंग रोड के सरकारी बंगले पर एक केंद्रीय मंत्री और एक पूर्व…