दिल्ली अनाज मंडी में आग

दिल्ली अग्निकांड: फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिकों ने दबी आवाज में किया बड़ा खुलासा

860 0

नई दिल्ली। बीते कल रविवार को दिल्ली के रानी झांसी रोड के इलाके के एक घर में आग लगने से अनाज मंडी में भीषण आग लग गयी थी। जिससे 43 लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि 50 से ज्यादा लोगों को बचाया गया था। वहीं आज सोमवार को भी उसी जगह दोबारा से आग लग गयी थी। हालांकि इस मामले में पुलिस की छानबीन लगातार जारी हैं।

जांच के दौरान पता चला कि रानी झांसी रोड और उसके आसपास के इलाकों में स्थित ज्यादातर फैक्ट्रियों में श्रमिकों से चार-पांच हजार रुपये के वेतन पर 12-12 घंटे काम करवाया जा रहा है। कुछ श्रमिकों ने दबी जुबान में बताया कि फैक्ट्रियों में दाखिल होने के बाद ज्यादातर लोगों को वहां से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होती है। फैक्ट्रियों के मेन गेट पर मालिकों के आदेश पर ताला लगा दिया जाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रविवार को जिस फैक्टरी में हादसा हुआ, उसके मेन गेट पर भी ताला लगा हुआ था। फिलहाल पुलिस मेन गेट पर ताला लगा होने की बात से इंकार कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। रानी झांसी रोड पर रहने वाले एक शख्स ने बताया कि इलाके में चल रहीं फैक्ट्रियां उनके लिए मुसीबत बनी हुई हैं।

हिमाचल प्रदेश: न्यायिक सेवा के लिए चयनित होकर प्रियंका ठाकुर ने रचा इतिहास 

यहां एक-एक फैक्टरी में सीमा से ज्यादा श्रमिकों से काम करवाया जाता है। इलाके में रहने वाले दबंग लोग आम लोगों को बोलने भी नहीं देते हैं। थोड़े से लालच के लिए नाबालिगों से भी फैक्ट्रियों में रात-रातभर काम करवाया जाता है। श्रमिक भागें नहीं और माल न चुरा लें, इसके लिए फैक्टरी के गेट पर ताला लगाया जाता है।

एक अन्य शख्स ने बताया कि पुलिसकर्मी, एमसीडी या दिल्ली प्रशासन की टीमें इस इलाके में आने से भी कतराती हैं। इसकी मुख्य वजह यह है कि टीमों के साथ इलाके में बदसलूकी की जाती है। डर की वजह से टीमें यहां पहुंचती नहीं हैं।

यही वजह है कि फैक्टरी मालिक अपनी मनमानी कर मेन गेट पर ताला लगाकर काम करवाते हैं। रविवार को जिस फैक्टरी में हादसा हुआ, उसमें तो छत के जीने का रास्ता भी बंद था।

नही घुसने दिया जा रहा मीडियाकर्मी

हादसे के बाद रानी झांसी रोड व बाड़ा हिंदूराव इलाके के कुछ लोग मीडिया कर्मियों के साथ बदसलूकी कर रहे थे। वह गलियों में मीडिया कर्मियों को घुसने नहीं दे रहे थे।

मीडिया कर्मियों ने जब पीछे के रास्ते जाकर उस गली में जाने का प्रयास किया, जहां हादसा हुआ था, तो कुछ दबंग युवकों ने खदेड़ दिया। सुबह से शुरू हुआ ये सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। रानी झांसी रोड पर घटना स्थल पर जाने वाले रास्ते पर भी पुलिस ने बैरीकेड लगाकर मीडिया को वहां नहीं जाने दिया।

Related Post

नहाते वक्त की जाने वाली इन गलतियों से बचे, शरीर के लिए है हानिकारक

Posted by - November 10, 2020 0
लाइफस्टाइल डेस्क.   अपने शरीर को वायरस, बैक्टीरिया और इनसे होने वाली विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए हमे रोज नहाने…
अमिताभ को ट्रिब्यूट

अभिषेक ने वीड‍ियो शेयर कर पिता अमिताभ को दिया ट्रिब्यूट , बच्चा बच्चा बोले बच्चन

Posted by - September 27, 2019 0
मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन दादा साहेब फाल्के अवार्ड के लिए चुने गए हैं। तीन दिन पहले इस अवार्ड…
Maharashtra

महाराष्ट्र राजनीतिक संकट: शिवसेना के विद्रोहियों ने एमवीए सरकार के पतन…

Posted by - June 23, 2022 0
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल द्वारा अजय चौधरी को बागी नेता एकनाथ शिंदे के स्थान पर सदन…