हिमाचल प्रदेश की प्रियंका बनी जज

हिमाचल प्रदेश: न्यायिक सेवा के लिए चयनित होकर प्रियंका ठाकुर ने रचा इतिहास

939 0

हिमाचल प्रदेश। जिसके अंदर कुछ कर गुजरने का जज्बा और जुनून होता हैं वो किसी भी हालात में हार नही मानते। चाहे वो एक स्वस्थ इंसान हो या कोई विकलांग। उनके जज्बे और जुनून के आगे कोई भी तूफान नही टिक सकता।

ऐसा हमारे देश की एक युवती ने कर दिखाया। प्रदेश विश्वविद्यालय से कानून में पीएचडी कर रहीं प्रियंका ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा के लिए चयनित होकर इतिहास रच दिया है। उनकी नियुक्ति बतौर सब जज होगी।

 

उनका कहना है कि यदि दृढ़ निश्चय हो तो एक न एक दिन कामयाबी जरूर मिलती है। कुलपति प्रोफेसर सिकंदर कुमार ने प्रियंका को बधाई देते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद ईसी के सदस्य और विकलांगता मामलों के नोडल अधिकारी प्रो. अजय श्रीवास्तव ने बताया कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा शनिवार शाम को राज्य न्यायिक सेवा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

ट्रेन में भी अब मिलेगा खाने को ये सब, IRCTC ने निकाला ‘खुशियों की डिलीवरी’ योजना 

प्रियंका ठाकुर ने एलएलएम की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करके पीएचडी में दाखिला लिया है। उन्होंने यूजीसी नेट की कठिन परीक्षा भी उत्तीर्ण की।

कांगड़ा के इंदौरा के गांव वडाला की प्रियंका ठाकुर के पिता सुरजीत सिंह बीएसएफ  में इंस्पेक्टर पद से रिटायर हुए हैं और माता सृष्टा देवी गृहणी हैं।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र से एलएलबी की परीक्षा पास करने के बाद प्रियंका ने विश्वविद्यालय परिसर से एलएलएम किया है।

Related Post

पुरुष गर्भनिरोधक इंजेक्शन

भारत में दुनिया का पहला पुरुष गर्भनिरोधक इंजेक्शन जल्द हो सकता है लॉन्च

Posted by - November 19, 2019 0
नई दिल्ली। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर)  ने बताया कि दुनिया के पहले इंजेक्टेबल पुरुष गर्भनिरोधक के क्लिनिकल परीक्षण को…
grenede attack

अनंतनाग : सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकी ढेर

Posted by - April 25, 2019 0
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन…
CM Dhami

सीएम धामी ने ‘दि बीटल्स एण्ड दि गंगा फेस्टिवल-2023’ का किया शुभारंभ

Posted by - October 27, 2023 0
पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Yogi) ने शुक्रवार को स्वर्गाश्रम, यमकेश्वर, पौड़ी में ‘दि बीटल्स एण्ड दि गंगा फेस्टिवल –…