निर्भया के दोषियों को फांसी की तैयारी शुरू

जिस तारीख को हुआ था निर्भया हत्याकांड, उसी दिन होगी दोषियों को फांसी

1638 0

नई दिल्ली। 16 दिसंबर, 2012 में हुये निर्भया कांड के दोषियों के द्वारा भेजी गयी दया याचिका को राष्ट्रपति ने खारिज कर दिया हैं। दया याचिका के खारिज होने के बाद अब दोषियों के फांसी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

हालांकि अभी तिहाड़ जेल में जल्लाद की मौजूदगी नही हैं। जिसकी तलाश लगातार जारी हैं। इसी बीच फांसी की तारीख को लेकर भी कई मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिसमें दिसंबर 2019 का ही एक दिन फांसी के लिए तय बताया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निर्भया के दोषियों को उसी दिन सजा दी जा सकती है जिस तारीख को उसके साथ घिनौना वारदात को अंजाम दिया गया था जिसमें उसकी जान चली गई। कहा जा रहा है कि निर्भया के दोषियों 16 दिसंबर को ही सुबह पांच बजे फांसी दी जा सकती है।

हालांकि इस बात की पुष्टि अभी जेल प्रशासन ने नहीं की है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि फांसी की तारीख लगभग तय है। तिहाड़ प्रशासन को सिर्फ जल्लाद मिलने की तलाश है।

हिमाचल प्रदेश: न्यायिक सेवा के लिए चयनित होकर प्रियंका ठाकुर ने रचा इतिहास

निर्भया से दुष्कर्म और हत्या के जुर्म में मौत की सजा पाए तिहाड़ में बंद दोषियों को फांसी के लिए अधिकारियों को जल्लाद नहीं मिल रहा है। सूत्रों ने बताया कि इसलिए अधिकारी जल्लाद की तलाश में देश की अन्य जेलों के चक्कर काट रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के जेल अधिकारियों से इस बारे में अनौपचारिक बातचीत चल रही है। गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से एक दोषी विनय शर्मा की दया याचिका खारिज करने की सिफारिश की थी। हालांकि उसके अगले दिन शर्मा ने यह कहते हुए दया याचिका वापस ले ली थी, कि याचिका बिना उसकी सहमति के भेजी गई थी।

गौरतलब है कि 16 दिसंबर 2012 को निर्भया के साथ छह दरिंदों ने चलती बस में गैंगरेप किया था। छह में से एक दोषी नाबालिग था जो अब छूट चुका है और गुमनामी की जिंदगी बिता रहा है। वहीं एक आरोपी रामसिंह ने तिहाड़ में ही आत्महत्या कर ली थी। अब सात साल बाद बाकी बचे चार दोषियों को जल्द ही फांसी की सजा हो सकती है।

Related Post

Maharishi Valmiki International Airport

रामोत्सव 2024: अयोध्या का त्रेतायुगीन गौरव लौटा रहा ‘महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट’

Posted by - December 29, 2023 0
अयोध्या । प्रभु श्रीराम उत्तर प्रदेश समेत देश-दुनिया की आस्था का केंद्र हैं और आस्था के इस केंद्र के हृदयस्थल अयोध्या…

ईडी के सामने पेश होने से सीएम ममता की बहु ने किया इंकार, कहा- नहीं आ सकते दिल्ली

Posted by - September 1, 2021 0
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा ने ईडी के सामने पेश होने…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने प्रदान की 146.19 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति

Posted by - September 12, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी में राजकीय…

सीएम योगी ने 1500 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की सौंपी चाभी

Posted by - November 21, 2021 0
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी लाभार्थियों को गोरखपुर के मानबेला में…
CM Dhami

सीएम धामी से बद्री-केदार मंदिर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने कि भेंट, चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए जताया आभार

Posted by - July 9, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से मुख्यमंत्री आवास पर बद्री-केदार मंदिर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। समिति…