पब और रेस्त्रां बंद होने से लोगों की सेहत सुधारी

कोविड-19 इफेक्ट : पब और रेस्त्रां बंद होने से लोगों की सेहत सुधारी

1015 0

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते लगभग पूरी दुनिया लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में पब भी बंद हैं जिसके चलते शराब का सेवन करने वालों को दिक्कत हो रही है, लेकिन इस दौरान शराब का सेवन न करने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। यह एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है।

लीवर पर जमा वसा में कमी

रिपोर्ट के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान शराब का सेवन न करने से सिर्फ दो हफ्तों में आपकी कैलोरी की खपत 2,000 कम हो सकती है, जबकि आपके लीवर पर जमी वसा में एक महीने में 15 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है।

सोनाक्षी सिन्हा को लेकर अब ‘दुर्योधन’ और ‘भीष्म’ में छिड़ी ‘महाभारत’

पेट का फैट हो सकता है कम

ब्रिटेन में कॉसमेडिक्स स्किन क्लीनिक्स के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रॉस पेरी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान शराब पीने के लिए बाहर नहीं जाने और घर पर शराब पीना छोड़ देने से आपका पेट पतला हो सकता है। आपकी त्वचा साफ हो सकती है और प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत हो सकती है, जिससे आपका शरीर संक्रमण से लड़ने में सक्षम होगा।

100 फीसदी ठीक हो सकता है लीवर

वहीं, बर्कशायर एस्थेटिक्स में डॉ. सेलेना लैंगडन ने कहा कि अगर कोई सालों से शराब का सेवन कर रहा है तो कुछ मामलों में शराब छोड़ने से उसका लिवर 100 प्रतिशत ठीक हो सकता है।

जानें शराब पीने के नुकसान

  • अधिक मात्रा में शराब का सेवन करने से नींद न आने की समस्या हो सकती है।
  • शराब का सेवन करने से लीवर के साथ दिमाग और सोचने की क्षमता पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
  • कई शोधों में यह बात सामने आ चुकी है कि शराब का सेवन करने से स्तन कैंसर का खतरा बढ़ता है।
  • शराब का सेवन करने के बाद लोग ज्यादा बोलने लगते हैं और डिप्रेस होकर रोने लगते हैं।

Related Post

CM Vishnu dev Sai

एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

Posted by - July 15, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu dev Sai) से आज साेमवार काे उनके निवास कार्यालय में एसबीआई के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़…
LAC पर तनाव घटने से उछला शेयर बाजार

LAC पर तनाव घटने से उछला शेयर बाजार, 519 अंकों की छलांग के साथ सेंसेक्स 35,430 पर बंद

Posted by - June 23, 2020 0
नई दिल्ली। चीन गलवान में पीछे हटने को तैयार हो गया है। सोमवार को हुई दोनों पक्षों की बातचीत सकारात्मक…
सार्वजनिक शौचालय की यांत्रिकृति सफाई

सार्वजनिक शौचालय की यांत्रिकृति सफाई कार्य का प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण

Posted by - December 4, 2019 0
लखनऊ। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने बीते दो अक्टूबर को यांत्रीकृत सफाई मशीन को हरी…