Rana couple

राणा दंपति पर आज आएगा कोर्ट का फैसला

492 0

राणा दंपति(Rana couple) की जमानत पर आज फैसला

मुंबई। राजद्रोह के आरोप में जेल में बंद राणा दंपति(Rana couple) की जमानत पर आज अदालत अपना फैसला सुनाएगी। बता दें मुंबई की सेशन कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है। अमरावती से सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। आज फैसला आएगा कि राणा दंपति जेल में ही रहेंगे या अदालत उन्हें जमानत देगी। बता दें मुंबई की सेशन कोर्ट ने शनिवार को फैसला सुरक्षित रखा था और आज फैसला सुनाया जाना है।

प्रशांत किशोर ने दिए सक्रिय राजनीति में उतरने के संकेत

पहले ये बवाल और फिर जेल

दरअसल 23 अप्रैल को राणा दंपति(Rana couple) ने मुंबई में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर मातो श्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया। बाद में उन्होंने अपना फैसला वापस लिया लेकिन विवाद बढ़ता गया। शिवसेना ने एफआईआर दर्ज करवाई। राणा दंपति पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज हुआ। उनके खार वाले घर से दोनों को गिरफ्तार किया गया। ब्रांद्रा कोर्ट ने राणा दंपति को जेल भेजा तो जमानत के लिए सेशन कोर्ट में अपील की गई। कोर्ट में बहस पूरी होने के बाद आज फैसला आ रहा है कि राणा दंपति को जेल मिलेगी या बेल।

सीएम धामी ने मां सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे सेवा का किया शुभारंभ

बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी याचिका

इससे पहले नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की याचिका खारिज कर दी थी। नवनीत राणा को सार्वजनिक जगह पर हनुमान चालीसा को लेकर फटकार लगाई थी। अदालत ने कहा था कि सार्वजनिक जीवन वालों की जिम्मेदारी ज्यादा है। दंपति के वकील ने कहा था कि ये बिना वजह का मामला बना दिया है। दोनों ही चुने हुए प्रतिनिधि हैं और कहीं भागेंगे नहीं। उनको भी आजाद रहने का हक है। अभी तक पुलिस ने कस्टडी भी नहीं मांगी है और वो न्यायिक हिरासत में हैं। दोनों पर कुछ शर्ते लगाई जा सकती हैं लेकिन आजादी उनका हक है।

Related Post

आगरा में कोविड-19 से निपटने के लिए कार्यों की समीक्षा

कोरोना से बचाव के लिए नगरीय निकायों में चलेगा विशेष अभियान : आशुतोष टंडन

Posted by - March 15, 2020 0
लखनऊ। कोरोना वायरस के नियंत्रण व संक्रमण से बचाव हेतु सभी नगरीय निकायों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह निर्देश…
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने होली पर्व के अवसर पर दी प्रदेशवासियों को बधाई

Posted by - March 22, 2024 0
रायपुर। रंगों के त्यौहार होली के उपलक्ष्य पर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु…

Train Accident : हरियाणा के नारनौल में हुआ ट्रेन हादसा, पटरी टूटने से 39 डिब्बे क्षतिग्रस्त

Posted by - February 19, 2021 0
हरियाणा । हरियाणा के नारनौल में एक बड़ा ट्रेन(Train accident) हादसा हो गया है। शुक्रवार की दोपहर हुए इस ट्रेन हादसे…

सोनिया गांधी का कांग्रेस शासित राज्यों को निर्देश न करें वैक्सीन की बर्बादी, ज्यादा से ज्यादा लोगो को लगाए

Posted by - June 24, 2021 0
कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने देश में कोरोना वैक्सीनेशन की गति को लेकर चिंता प्रकट करते हुए गुरुवार को कहा…