कोरोनावायरस इफेक्ट

कोरोनावायरस इफेक्ट : इन्दौर में होने वाला आईफा अवार्ड समारोह स्थगित

878 0

भोपाल। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) अवार्ड 2020 के आयोजकों ने कोरोनावायरस के संक्रमण की चिंताओं के मद्देनजर 27 से 29 मार्च तक मध्यप्रदेश के इन्दौर में होने वाले समारोह को स्थगित कर दिया है।

आईफा प्रशंसकों और सामान्य समुदाय के स्वास्थ्य व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थगित करने का फैसला

आईफा के तरफ से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया कि कोरोना वायरस के प्रसार के कारण बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर मध्य प्रदेश सरकार, आईफा प्रबंधन और फिल्म उद्योग के लोगों से परामर्श के बाद बड़े पैमाने पर आईफा प्रशंसकों और सामान्य समुदाय के स्वास्थ्य व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्च 2020 में होने वाले बहुप्रतीक्षित वीकेंड समारोह और अवार्ड 2020 समारोह को स्थगित करने का फैसला लिया है।

कांग्रेस सदस्यों का निलम्बन असाधारण फैसला, इसे वापस लिया जाए

आईफा अवार्ड समारोह इस बार मध्यप्रदेश के इन्दौर में 27 से 29 मार्च को होने वाले थे

बता दें कि आईफा अवार्ड समारोह इस बार मध्यप्रदेश के इन्दौर में 27 से 29 मार्च को होने वाले थे। इसका एक कार्यक्रम 21 मार्च को भोपाल में भी होने वाला था। बयान में कहा गया कि मध्यप्रदेश में होने वाले आईफा समारोह की नई तारीख और कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही की जाएगी। आईफा आयोजकों ने बयान में कहा गया कि सभी संबंधित पक्षों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है और उम्मीद है कि सभी स्थिति की संवेदनशीलता को समझेंगे।

Related Post

चाहत को थप्पड़ मारना और उन पर सख्ती से पेश आने में मनीषा को हो थी मुश्किलें, जानें वजह

Posted by - September 4, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। फिल्म प्रस्थानम का ट्रेलर कुछ वक्त पहले रिलीज हो चुका है। वहीं फिल्म के सेट से जुड़े किस्से…
Pramod Tiwari

बेकाबू हो रहे हालातों के लिए सरकार की नीतियां हैं जिम्मेदार : प्रमोद तिवारी

Posted by - April 26, 2021 0
प्रयागराज। कांग्रेस नेता ने कहा कि रेमडेसिविर इंजेक्शन और अन्य दवाओं की सप्लाई दुनिया के 82 देशों में की गई…

स्पेन की सड़कों पर घूमती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

Posted by - October 14, 2021 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को उनके हॉटनेस और स्टाइलिश लुक के लिए पहचाना जाता है। देसी…
प्रीति जिंटा

गोल्डन ग्लोरी अवार्ड्स 2019 : अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने साहिल रोहिरा को किया सम्मानित

Posted by - September 25, 2019 0
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर, साहिल रोहिरा जिन्होंने कई लोकप्रिय बी-टाउन अभिनेताओं के साथ काम किया है, वें अति उत्साहित हैं क्योंकि उन्हें…
न्यूज चैनलों को एडवाइजरी जारी

Ayodhya Verdict : सूचना और प्रसारण मंत्रालय न्यूज चैनलों को जारी की एडवाइजरी

Posted by - November 9, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद पर शनिवार को अपना ऐतिहासिक फैसला सुना दिया है। इसके बाद सूचना और…