कोरोना

भारत में कोरोना रिकवरी दर 62.42 व मृत्युदर 2.72 प्रतिशत

903 0

 

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के रिकॉर्ड 26,506 मामलों के सामने आने के बीच 19,138 कोरोना संक्रमितों ने इस बीमारी से मुक्ति पायी जिससे रिकवरी दर बढ़कर 62.42 प्रतिशत हो गयी है।

अब तक कुल 4,95,515 काेरोना संक्रमित इस बीमारी से पूरी तरह निजात पा चुके

इसके अलावा कोरोना संक्रमितों के उपचार में केंद्र और राज्य सरकारों की तत्परता के कारण मृत्युदर 2.72 प्रतिशत रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश भर में पिछले 24 घंटे में 19,138 मरीज कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरी तरह ठीक हुए हैं। इस तरह अब तक कुल 4,95,515 काेरोना संक्रमित इस बीमारी से पूरी तरह निजात पा चुके हैं । देश में फिलहाल कोरोना संक्रमण के 2,76,882 सक्रिय मामले हैं ।

इम्यूनिटी बढ़ानी है तो रात में सोने से पहले पिएं ये ड्रिंक, ऐसे करें तैयार

 देश के 1169 लैब कोरोना नमूनों की कर रहे हैं जांच 

देश में कोरोना वायरस की जांच की गति तेजी से बढ़ाई जा रही है। फिलहाल देश के 1169 लैब कोरोना नमूनों की जांच कर रहे हैं। इन सभी लैब ने मिलकर पिछले 24 घंटे में 2,83,659 नमूनों की जांच की । इस तरह अब तक कोरोना में 1,10,24,491 लोगों के स्वाब के नमूनों की जांच हो चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर कहा कि बढ़ती संख्या से चिंतित होने की जरुरत नहीं है। कोरोना जांच की गति तेज करने से अधिक मामले सामने आ सकते हैं। अभी यह देखना चाहिए कि उपचार के बाद ज्यादा से ज्यादा लोग स्वस्थ हो रहे हैं। देश में कोविड-19 प्रबंधन का मुख्य ध्यान मृत्युदर को कम करना है, जो यहां दुनिया के कई देशों की तुलना में कम है।

Related Post

PM Modi

PM मोदी को सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण लीडरशीप पुरस्कार से नवाजा जाएगा

Posted by - March 5, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को आज कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स वीक (सेरावीक) के वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण लीडरशीप…
Priyanka Gandhi

जिस दिन न हो पेट्रोल -डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी ,उस दिन का नाम हो “अच्छे दिन” : प्रियंका गांधी

Posted by - February 20, 2021 0
लखनऊ। बढ़ती महंगाई को लेकर प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है. प्रियंका (Priyanka Gandhi) ने कहा कि भाजपा…
Governor Bandaru Dattatreya

बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

Posted by - April 17, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय (Bandaru Dattatreya) ने आज रामनवमी (Ram Navami) के पावन अवसर पर जिला पंचकूला के…