Anandibai Patil

106 साल की बुजुर्ग अम्‍मा आनंदीबाई पाटिल से हारा कोरोना वायरस

2096 0

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना महामारी का कहर जहां दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। तो वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्‍या में लोग इसको मात भी दे रहे हैं। इनमें बच्‍चे, जवान और बुजुर्ग, सभी उम्र के लोग शामिल हैं।

106 साल की एक बुजुर्ग अम्‍मा ने आनंदीबाई पाटिल अपने हौंसले से कोरोना वायरस को मात देकर अपने घर लौंट आई

महाराष्‍ट्र की ऐसी ही 106 साल की एक बुजुर्ग अम्‍मा ने आनंदीबाई पाटिल अपने हौंसले से कोरोना वायरस को मात देकर अपने घर लौंट आई हैं। बता कि पिछले दिनों कोरोना वायरस संक्रमण हो गया था, लेकिन इस दौरान उन्‍होंने हिम्‍मत नहीं हारी और कोरोना से जमकर मुकाबला किया। नतीजा यह रहा कि कोरोना वायरस उनसे हार मान गया।

कोरोना वायरस को हराने वाली इन बुजुर्ग अम्‍मा का नाम आनंदीबाई पाटिल है। वह सवलाराम कल्‍याण-डोंबिवली महापालिका के कोविड अस्‍पताल में भर्ती थीं। जहां पर उनका इलाज चल रहा था। अब जब कोरोना को मात देकर उन्‍हें अस्‍पताल से छुट्टी मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनके चेहरे पर तुरंत एक प्‍यारी सी मुस्‍कान आ गई, जिसे देखकर परिवार के लोग खुश हैं।

कंपनियों ने कर्ज भुगतान नहीं किया​, तो गारंटर के खिलाफ हो सकती है दिवाला कार्रवाई: सीतारमण

बता दें कि महाराष्ट्र में शनिवार शाम तक कोरोना संक्रमण के 21,907 नए मामले सामने आए थे। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 11,88,015 पर पहुंच गई है। इसी अवधि में कोविड-19 के 425 मरीजों की मौत के बाद इस घातक वायरस के कारण राज्य में अब तक जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 32,216 हो गई है।

Related Post

सबरीमला

Flashback 2019: सबरीमला में महिलाओं के सुरक्षित प्रवेश पर आदेश देने से कोर्ट का इनकार

Posted by - December 14, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने महिला कार्यकर्ताओं को सुरक्षा मुहैया कराते हुए सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने का केरल सरकार…
Haryana government bought a new helicopter

हरियाणा सरकार ने खरीदा 80 करोड़ का नया हेलीकॉप्टर, राजकीय कार्यों में आएगी तेजी

Posted by - November 25, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने नया हेलिकॉप्टर (Helicopter) खरीदा है। हरियाणा सरकार ने राज्य की आपातकालीन और प्रशासनिक कार्यों…
Two killed in sewer cleaning

सीवर सफाई के दौरान बाप-बेटे की मौत: आश्रितों को 30 लाख मुआवजे का ऐलान, कंपनी करेगी भुगतान

Posted by - May 2, 2024 0
लखनऊ। लखनऊ में रेजीडेंसी के पास बुधवार को सफाई के लिए उतरे बाप-बेटे की मौत के मामले में विभाग ने…