Corona

कोरोना के नए मामलों में फिर हुआ इजाफा, 24 घंटे में मिले 71 हजार नए मरीज

524 0

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण (Corona) के मामलों में पिछले 24 घंटे के दौरान थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार सुबह तक कोरोना (Corona) के 71 हजार 365 नए मरीज मिले। इस बीच कोरोना को मात देने वालों की संख्या एक लाख, 72 हजार, 211 रही। हालांकि, इस अवधि में 1217 संक्रमितों की मौत हो गई।

बुधवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) से ठीक होने वालों की कुल संख्या चार करोड़, 10 लाख , 12 हजार, 869 है। इस दौरान रिकवरी रेट में सुधार के साथ यह बढ़कर 96.70 प्रतिशत हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 08 लाख, 92 हजार 823 तक पहुंच गयी है। दैनिक संक्रमण दर 4.54 प्रतिशत है।

दो दिन रोजाना स्वस्थ हो रहे हैं 20 हजार से अधिक कोरोना के मरीज

आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 15 लाख, 71 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 74 करोड़, 46 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

 

 

 

Related Post

CM Dhami did kanya pujan in NAB school

सीएम धामी ने नैब स्कूल में किया कन्या पूजन, बच्चों को दिए उपहार

Posted by - March 29, 2023 0
हल्द्वानी। नेशनल एसोसिएशन फार द ब्लाइन्ड (नैब) स्कूल में मुख्यमंत्री  ने दुर्गा अष्टमी के अवसर पर उनके पैर धोकर कन्याओं…
Joshimath Disaster

जोशीमठ आपदा प्रभावितों के लिए प्रस्तावित नीति पर मंत्रिमंडल ने लगाई मुहर

Posted by - February 15, 2023 0
देहरादून। धामी सरकार (Dhami Government)  ने बुधवार को मंत्रिमंडल बैठक में जोशीमठ आपदा ( Joshimath Disaster) प्रभावितों के भूमि व…

दिल्ली सरकार का आदेश, 16 अक्टूबर से बिना वैक्सीन कार्यालय में नहीं मिलेगी इंट्री  

Posted by - October 8, 2021 0
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने आदेश जारी किया है कि किसी…