CM Dhami

भाजपा अध्यक्ष ने सीएम धामी से की राज्य स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों की चर्चा

464 0

देहरादून। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से भेंट की। इस दौरान राज्य स्थापना दिवस पर भाजपा संगठन की ओर से मंडल और बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि अध्यक्ष महेन्द्र भटृ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच भेंट के दौरान राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम के तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर वरिष्ठ नेताओं को दायित्व सौंप दिये गए है और मंडल स्तर पर प्रवास के कार्यक्रम भी तय किये गए हैं। महेन्द्र भट्ट ने कार्यक्रम की विस्तृत रूप रेखा से मुख्यमंत्री को बताया।

प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को हल्द्वानी एचएमटी की भूमि को उतराखंड को वापस दिलाने और प्रदेश में सतत विकास कार्यो के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा की प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आम जन के अपेक्षाओं पर दिन रात खरे उतरते दिख रहे हैं।

Related Post

Honey processing

मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद प्रसंस्करण का कार्य किया गया

Posted by - March 24, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री आवास परिसर में शुक्रवार को शहद प्रसंस्करण (Honey Processing) का कार्य किया गया। मुख्यमंत्री आवास परिसर में 22…
JP NADAA

बंगाल चुनाव: भाजपा की आक्रामक रणनीति, नड्डा करेंगे रोड शो और 7 रैलियां

Posted by - March 16, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा आक्रामक ढंग से प्रचार कर रही है। इसी कड़ी में आज भाजपा…