उत्तराखंड आगामी चुनाव में काँग्रेस ने रामलीला मैदान में विशाल जनसभा की तैयारी

735 0

2022 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी की नैया पार लगाने के लिए कांग्रेस हाई कमान द्वारा घोषित टीम आज हल्द्वानी में सरकार के खिलाफ गरजेगी। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत चार कार्यकारी अध्यक्ष व अन्य बड़े नेता परिवर्तन यात्रा के बहाने हल्द्वानी में जुटेंगे। स्वागत कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। शाम को रामलीला मैदान में जनसभा भी होगी।

नेता प्रतिपक्ष रहीं स्व. इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद यह पहला मौका है जब कांग्रेस शनिवार को हल्द्वानी में अपनी सियासी ताकत दिखाएगी। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा शनिवार को शहर में पहुंचेगी। इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेसी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, नौकरियों का टोटा, हल्द्वानी आईएसबीटी, स्टेडियम, रिंग रोड, खराब सड़कों का हिसाब परिवर्तन यात्रा के माध्यम से मांगा जाएगा।

फिरोजाबाद में बुखार से हालत खराब, अस्पताल में जगह नहीं, घर पर हो रहा इलाज

नेताओं का शक्ति प्रदर्शन, परिवर्तन यात्रा को लेकर कांग्रेस के साथ-साथ 2022 में टिकट की चाह रखने वाले नेता भी शक्ति प्रदर्शन से नहीं चूके रहे। शुक्रवार को जगह-जगह उन्होंने समर्थकों संग नारेबाजी कर अपनी ताकत दिखाई। ताकि पार्टी को बगैर कहे टिकट की लालसा नजर आ जाए। वहीं, रविवार को यात्रा कालाढूंगी और रामनगर विधानसभा से गुजरते हुए जसपुर पहुंचेगी।

Related Post

जीत के बाद हम बताएंगे गुंडई क्या होती है?- सपा नेता ने भाजपा को की खुलेआम दी धमकी

Posted by - July 17, 2021 0
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा है कि गुंडई क्या होती है? ये हम…
CM Dhami

सीएम धामी ने विधानसभा में मानसखण्ड कोरिडोर के संबंध में ली बैठक

Posted by - June 17, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरूवार को विधानसभा में मानसखण्ड कोरिडोर (Manaskhand corridor) के संबंध में बैठक…
cm yogi

नोएडा की सुधरेगी कनेक्टिविटी, ‘कॉम्प्रिहेंसिव रीजनल ट्रांसपोर्ट प्लान’ तैयार कराएगी योगी सरकार

Posted by - September 28, 2024 0
नोएडा/लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) नोएडा समेत एनसीआर के समीप पड़ने वाले…
CM Yogi

स्वच्छ, दिव्य-भव्य कुंभ के साथ होंगे डिजिटल कुंभ के दर्शनः योगी

Posted by - November 26, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को एक मीडिया समूह के संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सभी को…