महागठबंधन : गुरू-चेले की नींद उड़ाने वाली हो रही कांफ्रेंस –मायावती

1760 0

लखनऊ। मायावती ने यूपी में गठबंधन का ऐलान कर दिया है। 2019 आम चुनाव में एसपी और बीएसपी 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। 2 सीटें यानी अमेठी और रायबरेली को उन्होंने कांग्रेस के लिए छोड़ दिया है तो वहीं बाकी 2 सीटों को अन्य साथियों के लिए छोड़ दिया गया है ।

ये भी पढ़ें :-यूपी में सपा –बसपा साथ, गठबंधन ऐलान होगा आज 

आपको बता दें संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में मायावती ने कहा कि ये ऐतिहासिक प्रेस कांफ्रेंस भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दोनों गुरू-चेले की नींद उड़ाने वाली है। मायावती ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार होने से आज देश का युवा, किसान व महिलाएं सब परेशान हैं।

ये भी पढ़ें :-मायावती व अखिलेश करेंगे प्रेस कांफ्रेंस, जल्द हो सकता है गठबंधन का ऐलान 

मायावती के बाद अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि उत्तरप्रदेश में बीजेपी ने माहौल खराब करते हुए जमकर जातिवाद फैलाया है। बीजेपी ने यूपी को जाति प्रदेश बना दिया है।बीजेपी के घमंड को हराने के लिए बीएसपी और एसपी को एक साथ आना पड़ा।

ये भी पढ़ें :-चौपाल के दौरान सपा अध्यक्ष ने भाजपा को दिया नया नारा,कांग्रेस को किया धन्यवाद 

अगर मेरी आवाज भाजपा तक पहुंच रही है तो भाजपा के लोग सुन लें कि भाजपा के अत्याचारों के विनाश के लिए सपा व बसपा ने एक होने का निर्णय लिया है। आज से सपा कार्यकर्ता ये समझ लें कि मायावती का अपमान मेरा अपमान है।

Related Post

संजय बांगड़

संजय बांगड़ ने बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड का प्रस्ताव ठुकराया

Posted by - March 19, 2020 0
नयी दिल्ली। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। बता…
Suresh Khanna

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

Posted by - May 14, 2026 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री की पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल इसका पालन…

यूपी में सपा या बसपा से गठबंधन कर सकती है कांग्रेस, सोनिया से मिलकर कमलनाथ ने की चर्चा

Posted by - July 15, 2021 0
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की, इस दौरान यूपी विधानसभा…