RAM MADHAV

राम माधव वापस संघ में वापसी, होसबोले के बाद संघ का एक और बड़ा फैसला

944 0

नई दिल्ली।  वरिष्ठ भाजपा नेता राम माधव  (RSS Ram Madhav) एक बार पुन: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी RSS में लौट आए हैं। वे पहले संघ से भाजपा में महासचिव बनकर गए थे और कश्मीर समेत कई मामलों में बड़ी भूमिका निभाई। अब वे पुन: संघ में लौटकर उसके सेवा कार्यों में जुटेंगे। इस पहले दत्तात्रेय होसबोले को RSS का सर कार्यवाह चुना गया है। यह संघ प्रमुख के बाद दूसरा अहम पद है।

RSS के नए सरकार्यवाह बने दत्तात्रेय होसबोले

बता दें, बंगलुरु में जारी संघ की अभा प्रतिनिधि सभा की बैठक में शनिवार को दत्तात्रेय होसबोले को नया सरकार्यवाह बनाया गया है। होसबोले भैयाजी जोशी की जगह लेंगे। उन्हें प्रतिनिधि सभा ने सर्वसम्मति से अगले तीन वर्षों के लिए सरकार्यवाह चुना। उससे पहले वे सह सरकार्यवाह का दायित्व संभाल रहे थे।

Related Post

CM Dhami released development booklet 2024

सीएम धामी ने सुनी जनसमस्याएं, विकास पुस्तिका 2024 का किया विमोचन

Posted by - March 9, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार की शाम टनकपुर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पर जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने…
CM Bhajan Lal

राजस्थान शीघ्र ही इंटीग्रेटेड क्लीन एनर्जी पॉलिसी 2024 लॉन्च करेगा: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा

Posted by - November 20, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) की उपस्थिति में बुधवार को आयोजित एनर्जी प्री-समिट में राजस्थान सरकार ने ऊर्जा…