Mirzapur

UP पंचायत चुनाव: मिर्जापुर में फर्जी मतदान पर पथराव, SDM-CO की गाड़ी तोड़ी

843 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए 20 जिलों में वोटिंग जारी है। फिरोजाबाद के जसराना ब्लाक नगला परदमन में फर्जी वोट ड़ालने को लेकर पोलिंग बूथ पर जमकर फायरिंग हुई। पोलिंग बूथ के अंदर पथराव, लाठी डंडे भी चले। यहां तक पोलिंग बूथ 132 का जंगला तोड़कर मत पेटिकाओं को लूटने की कोशिश हुई है। रायबरेली के लोरिकपुर में प्रधान प्रत्याशी की मौत के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया है। माखी में प्रधान प्रत्याशी के बेटे को मारने का मामला सामने आया है।

कासगंज में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हुए मतदान का प्रतिशत सूरज की तपिश के साथ बढ़ा । 41 डिग्री पारा होने के बावजूद मतदाताओं ने जमकर मतदान किया। दोपहर 3.00 बजे तक 53.29 प्रतिशत वोट पड़ गए हैं। 3.00 बजे तक पटियाली ब्लॉक में 57.65, गंजडुंडवारा में 53.48, सिढ़पुरा में 50.5 कासगंज में 53.2 सोरों में 53.4, अमांपुर में 53.3, सहावर में 51.5 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

जालौन जिले में दोपहर 3.00 बजे तक 49 फीसद मतदान हुआ। वहीं हमीरपुर जिले में दोपहर 3.00 बजे तक 44  प्रतिशत मतदान हुआ। फतेहपुर जिले में दोपहर 3 बजे तक 47.87 प्रतिशत मतदान हुआ। औरैया जिले में दोपहर 3.00 बजे तक 51.3 फीसद मतदान हुआ।

सिद्धार्थनगर में हो रहे पंचायत चुनाव में दिन चढ़ने के साथ वोट प्रतिशत बढ़ने लगा। वोटिंग प्रतिशत में लगातार इजाफा हो रहा है। दोपहर तीन बजे आई रिपोर्ट में अब तक वोट प्रतिशत 48 प्रतिशत हो चुका है । वोटिंग सकुशल चल रही है।

वहीं शामली में दोपहर 3.00 बजे तक 52.5 फीसदी मतदान हुआ।

उन्नाव में 3 बजे तक 53 प्रतिशत मतदान

कानपुर देहात में दोपहर 3 बजे तक 47.31 प्रतिशत मतदान हुआ।

देवरिया में तीन बजे तक 46.18 फीसदी हुआ मतदान

बलरामपुर में मतदाताओं में खासा उत्साह

बलरामपुर में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह है। दोपहर एक बजे तक 34.40 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

अमेठी में एक बजे तक का मतदान प्रतिशत

गौरीगंज  – 33
जामों- 40
शाहगढ़- 29
मुसाफिरखाना- 30
बाजारशुकुल- 41
जगदीशपुर- 25
तिलोई- 45
सिंहपुर- 45
बहादुरपुर- 54
अमेठी- 37
भादर- 33
भेटुआ- 32
संग्रामपुर- 32
जनपद अमेठी में 01:00 बजे तक का कुल मतदान 36.54 फीसदी हुआ है

हमीरपुर में एक बजे तक 36.49 फीसदी मतदान

हमीरपुर जिले में दोपहर 1 बजे तक 36.49 फीसदी मतदान हुआ।
फतेहपुर जिले में दोपहर 1 बजे तक 35.26 प्रतिशत मतदान हुआ।
जालौन जिले में दोपहर 1 बजे तक 34 फीसदी मतदान हुआ।

देवरिया में 35.22 फीसदी मतदान

देवरिया जिले में झड़प और मारपीट के बीच हुए चुनाव में एक बजे तक 35.22 फीसदी मतदान हो चुका है। चिलचिलाती धूप में भी लोग मतदान के लिए खड़े हैं।

सिद्धार्थनगर में एक बजे तक 36 फीसदी वोटिंग

सिद्धार्थनगर जिले में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं का उत्साह है। वोटिंग प्रतिशत में लगातार इजाफा हो रहा है। दोपहर एक बजे आई रिपोर्ट में अब तक वोट 36 फीसदी हो चुका है। वोटिंग सकुशल चल रही है।

Related Post

Council schools

परिषदीय विद्यालयः योगी सरकार ने 20 दिनों में ही पूरा किया नवीन नामांकन का एक चौथाई लक्ष्य

Posted by - April 21, 2026 0
लखनऊ। योगी सरकार द्वारा संचालित स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत प्रदेश में नवीन नामांकन की प्रक्रिया ने शुरुआती चरण में…
JP Nadda

गाजीपुर के सांसद का बस एक काम माफिया को कैसे जेल से छुड़ाएं: नड्डा

Posted by - January 20, 2023 0
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने शुक्रवार को आईटीआई मैदान में जनसभा को संबोधित…
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने स्वच्छता पर अखिलेश यादव को दिया करारा जवाब, कहा- सपा प्रमुख मक्खी की तरह कर रहे हैं व्यवहार

Posted by - October 1, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की…
Maha Kumbh

अध्यात्म और भारतीय संस्कृति संग देशभक्ति की त्रिवेणी में भी लगेगी डुबकी

Posted by - January 25, 2025 0
महाकुम्भ नगर: योगी सरकार के नेतृत्व में महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) में 16 जनवरी से ‘संस्कृति का महाकुम्भ’ (Sanskriti ka Maha…