rakesh tikait
इसी कड़ी में राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) शिवमोगा में पिछले शनिवार (20 मार्च) को किसान महापंचायत के आयोजन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। किसान महापंचायत में राकेश टिकैत के साथ डॉ. दर्शन पॉल और युधवीर सिंह भी शामिल थे।
महापंचायत के दौरान राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने किसानों से कहा, ‘जैसा कि हमने दिल्ली में किया, कर्नाटक में भी किसानों को विधानसभा की घेराबंदी करनी चाहिए। यहां के सभी किसानों को ट्रैक्टर से घेराबंदी करनी चाहिए। भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा था, ‘बेंगलुरु में एक दिल्ली बनाने की जरूरत है’।
इस मामले को शिवमोगा के पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रशेखर ने स्वत: संज्ञान लिया है। उन्होंने राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) के खिलाफ भड़काऊ बयान देने पर शिकायत दर्ज कराई की है।