rakesh tikait

कर्नाटक : शिमोगा में किसान नेता राकेश टिकैत के खिलाफ शिकायत दर्ज

1069 0
बेंगलुरु । राकेश टिकैत (Rakesh Tikait)  के खिलाफ भड़काऊ बयान देने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत कृषि कानून के विरोध में देशभर में किसान महापंचायत में भाग ले रहे हैं।
कर्नाटक के शिमोगा में भाकियू नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने पर शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस इंस्पेक्टर ने स्वत: संज्ञान लेते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

इसी कड़ी में राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) शिवमोगा में पिछले शनिवार (20 मार्च) को किसान महापंचायत के आयोजन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। किसान महापंचायत में राकेश टिकैत के साथ डॉ. दर्शन पॉल और युधवीर सिंह भी शामिल थे।

महापंचायत के दौरान राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने किसानों से कहा, ‘जैसा कि हमने दिल्ली में किया, कर्नाटक में भी किसानों को विधानसभा की घेराबंदी करनी चाहिए। यहां के सभी किसानों को ट्रैक्टर से घेराबंदी करनी चाहिए। भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा था, ‘बेंगलुरु में एक दिल्ली बनाने की जरूरत है’।

इस मामले को शिवमोगा के पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रशेखर ने स्वत: संज्ञान लिया है। उन्होंने राकेश टिकैत (Rakesh Tikait)  के खिलाफ भड़काऊ बयान देने पर शिकायत दर्ज कराई की है।

Related Post

CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री ने परमपूज्य कमलेश जी महाराज का सम्मान कर लिया आशीर्वाद

Posted by - July 13, 2025 0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) शनिवार को जयपुर के जेईसीसी, सीतापुरा में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल हुए।…
नागरिकता संशोधन बिल

उद्धव ठाकरे विधायकों से बोले- क्यूं टूटा बीजेपी से 25 साल पुराना नाता

Posted by - November 22, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना अपनी विरोधी पार्टियों कांग्रेस और एनसीपी से गठबंधन करके सरकार बनाने की कोशिश कर रही है।…
priyanka gandhi

पीएम आवास निर्माण के लिए प्रियंका ने किया ट्वीट, कहा – यह वक्त घर बनवाने का नहीं

Posted by - May 4, 2021 0
नयी दिल्ली। देश में बढ़ते कोरोना संक्रामण के बीच हो रही प्रधानमंत्री आवास के निर्माण को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका…