CM Yogi

सीएम योगी ने की काली माता मंदिर में पूजा-अर्चना

427 0

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर में काली माता की पूजा की। उन्होंने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के परिसर में काली माता मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने हवन पूजन कर लोक कल्याण की कामना की।

वहीं गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने 500 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपरक कार्रवाई का भरोसा दिया। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं जमीनी विवाद व कब्जा किए जाने की शिकायत लेकर पहुंची थीं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने इत्मीनान से उनकी परेशानी जानी और अधिकारियों से कहा कि ऐसी कार्रवाई करें कि कोई भी दबंग जमीन कब्जा करने की जुर्रत न कर आए।

योगी सरकार का अपराधियों पर डबल अटैक

जमीन के आपसी विवाद के मामलों में उन्होनें पक्षों के बीच कॉउंसलिंग करने और तदुपरांत यथोचित विधिक कार्रवाई का निर्देश दिया।

Related Post

विजेंदर सिंह

राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे और उनकी शादी भी करवाएंगे : विजेंदर सिंह

Posted by - May 1, 2019 0
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार और मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने कहा कि यह तय है कि राहुल गांधी…
बाइक चेक करने के बहाने गाड़ी कर देता था पार; पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाइक चेक करने के बहाने गाड़ी कर देता था पार; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted by - March 2, 2021 0
ओएलएक्स वेबसाइड के जरिए वाहन विक्रेता को ठगने वाले जालसाज को पारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित वेबसाइड के…