भ्रष्टाचार के खिलाफ CM योगी सख्त, मंडी परिषद के एक संयुक्त व दो उप निदेशक निलंबित

978 0

लखनऊ। वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितताओं के  आरोप में मंडी परिषद के एक संयुक्त निदेशक व दो उप निदेशकों को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditynath) ने इनके निलंबन के साथ ही तीन अन्य उप निदेशकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने परिषद के अतिरिक्त निदेशक को अनियमितताओं के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Aditynath) ने मंडी परिषद के फैसलों की समीक्षा करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ जल्द ही आरोप पत्र जारी किया जाएगा। जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है, उनमें बरेली के संयुक्त निदेशक निर्माण गोपाल शंकर, वाराणसी के उपनिदेशक निर्माण रामनरेश और आजमगढ़ के उपनिदेशक (निर्माण) हरिराम प्रमुख हैं। इसके साथ ही लखनऊ में तैनात उप निदेशक आलोक कुमार अलीगढ़ के उपनिदेशक नरेंद्र मलिक और कानपुर के उपनिदेशक अमर सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

निर्धारित दर से महंगी खरीद

गोपाल शंकर पर 2007-14 के बीच उप निदेशक (निर्माण) के पद पर आगरा में तैनाती के दौरान बिना प्रचार-प्रसार के स्थानीय बाजार से मात्र कोटेशन के आधार तथा अधिक दर पर सीमेंट खरीद कर 32,47,500 रुपए की क्षति पहुंचाने का आरोप है। इसके साथ ही बुंदेलखंड पैकेज के कार्यों में भी अनियमितता का आरोप है।

वहीं हरिराम पर निर्माण खंड अयोध्या में तैनाती के दौरान मंडी समिति अकबरपुर क्षेत्र के पांच संपर्क मार्गों की मरम्मत का कार्य बिना टेंडर स्वीकृत करते हुए स्वयं के स्तर से ठेकेदार का चयन, दो संपर्क मार्गों के मरम्मत की निविदा लोक निर्माण विभाग द्वारा दिए जाने के बाद भी उन्हें मंडी परिषद की कार्य योजना में शामिल करने और निविदा निकालने तथा एक मार्ग के मरम्मत की आवश्यकता न होते हुए भी वहां उसकी निविदा जारी करने के गंभीर आरोप हैं।

मार्गों के निर्माण में खेल

हरी राम पर निर्माण खंड अयोध्या में तैनाती के दौरान मंडी समिति अकबरपुर क्षेत्र के पांच संपर्क मार्गों की मरम्मत का कार्य बिना टेंडर स्वीकृत हुए स्वयं के स्तर से ठेकेदार का चयन, दो संपर्क मार्गों के मरम्मत की निविदा लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जाने के बाद भी उन्हें मंडी परिषद की कार्य योजना में शामिल करके उनकी निविदा निकालने तथा एक मार्ग के मरम्मत की आवश्यकता न होते हुए भी उसकी निविदा जारी करने, निर्माण खंड बहराइच के कार्यकाल में टेंडर प्रक्रिया, ठेकेदारों के पंजीकरण तथा अन्य विभागीय कार्यों में भ्रष्टाचार व मनमानी किए जाने, बिना मुख्यालय से धन आवंटित हुए ठेकेदारों का भुगतान करने की गंभीर वित्तीय अनियमितता समेत अन्य आरोप हैं।

 

Related Post

Swami Prasad Maurya

BJP के माइक्रो डोनेशन आभियान में स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी दूसरे स्थान पर

Posted by - April 27, 2022 0
लखनऊ: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) की सांसद बेटी संघमित्रा मौर्य ने बीजेपी (BJP) के माइक्रो डोनेशन…
yogi met governor

मुख्यमंत्री योगी ने राज्यपाल से की मुलाकात, दी उपलब्धियों की पुस्तिका

Posted by - March 25, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben) से…
Floating Restaurant

महाकुंभ में पर्यटक ले सकेंगे फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का लुफ्त

Posted by - October 25, 2024 0
महाकुंभ में पर्यटक ले सकेंगे प्रयागराज। महाकुंभ (Maha Kumbh) में यूपी टूरिज्म श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अधिक से अधिक सुविधा…
CM Yogi

उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम, विदेशी विश्वविद्यालय परिसरों को मिली मंजूरी

Posted by - December 18, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा ने उच्च शिक्षा (Higher Education) क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने वाले चार विधेयकों को सर्वसम्मति से…
E-Buses

जल्द ही 350 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करेगा परिवहन निगम

Posted by - October 13, 2023 0
लखनऊ। उप्र परिवहन निगम द्वारा 100 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों (Electric buses) को खरीदने तथा 250 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों को जीसीसी…