cm yogi

प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

427 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री व देश के पूर्व गृहमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 135 वीं जयंती पर लोक भवन परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर उन्होंने (CM Yogi) कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वाधीनता आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और आजादी के बाद उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। प्रदेश की तरक्की के लिए उन्होंने विकास का मॉडल देने का प्रयास किया था।

आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, स्वतंत्र भारत के उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री भारत के पूर्व गृहमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 135वीं जयंती पर मैं भारत माता के महान सपूत को समाज और राष्ट्र के लिए किए गए। उनके योगदान के लिए स्मरण करते हुए प्रदेशवासियों की तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।

उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। उनकी कर्मठता, उनकी राष्ट्र निष्ठा व संगठन क्षमता को ध्यान में रखकर उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का दायित्व दिया गया। वह स्वतंत्र भारत के उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने फिर उन्होंने गृहमंत्री के रूप में देश व प्रदेश की सेवा की। उन्होंने उत्तर प्रदेश को उस समय आगे बढ़ने के लिए जो विकास का मॉडल देने का प्रयास किया था, उनके इस कृतित्व के लिए मैं उन्हें हृदय से नमन करता हूं।

Related Post

Mahashivratri

महाकुम्भ में 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने फहराई सनातन की धर्म ध्वजा

Posted by - February 26, 2025 0
महाकुम्भनगर: तीर्थराज प्रयागराज की धरती पर बीते 13 जनवरी से आयोजित हो रहे दिव्य-भव्य और सांस्कृतिक समागम महाकुम्भ (Maha Kumbh)…
AK Sharma

देश को अच्छे खिलाड़ी देने की दिशा में विश्वविद्यालयों को योगदान करना पड़ेगा

Posted by - August 15, 2023 0
लखनऊ/जौनपुर। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सोमवार…
Changur Baba

जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को हो फांसी की सजा : बबिता चौहान

Posted by - July 7, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गैर-मुस्लिम लड़कियों को बहला-फुसलाकर किए जा रहे अवैध धर्मांतरण के खिलाफ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष…
AK Sharma

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर काशी का परचम पूरे विश्व में लहराएंगे: एके शर्मा

Posted by - May 27, 2024 0
वाराणसी। बाबा विश्वनाथ और मां गांगा के चरणों में प्रणाम कर कैबिनेट मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने काशीवासियों से…