लखनऊ स्वस्थ्य भवन

लखनऊ स्वस्थ्य भवन का निरीक्षण कर सीएम योगी ने दिए अपडेटेड कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश

984 0

लखनऊ। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देश के सभी राज्यों में बचाव के लिए कई कदम उठाए जा रहे है। इसी के मद्देनजर सीएम योगी ने जहां 11 जिलों में सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, स्विमिंग पूल, क्लब, डिस्को, और जिम 31 मार्च 2020 तक बंद करने के निर्देश दिए हैं, वहीं आज सोमवार को सीएम योगी ने लखनऊ स्थित स्वस्थ्य भवन का निरीक्षण किया है।

निरीक्षण के दौरान सीएम योगी ने कहा कि नया अपडेटेड कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए। जागरूकता को लेकर बस स्टैंड, पब्लिक पार्क और सार्वजनिक जगहों पर कोरोना वायरस से बचाव को लेकर बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। पर्याप्त मात्रा में मास्क और सैनेटाइजर मौजूद है।

उन्होने कहा सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स बंद कर दिए गए हैं। मास्क, दस्ताने और गाउन पर कोई भी कालाबाज़री करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर बाजार पर कोरोना का बुरा असर, 15 मिनट में निवेशकों के डूबे 6 लाख करोड़ से अधिक पैसे

सीएम ने कहा कि राज्य संक्रमण रोग नियंत्रण कक्ष के रूप में कंट्रोल रूम चल रहा है। कंट्रोल रूम तीन शिफ्ट में चल रहा है। नौ लोग एक शिफ्ट में कर रहे तैनात हैं। डॉक्टर और टेलीफोन ऑपरेटर टोल फ्री नंबर पर बैठे हैं। एक टोलफ्री नंबर 10 लाइनों में बांटा गया है।

इससे पहले बीते कल रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान सभी जिलों के अधिकारियों से कहा कि वह अपने-अपने जिलों में कोरोना वायरस से बचाव के लिए बने आइसोलेशन वार्ड, ओपीडी, फीवर/फ्लू कॉर्नर का निरीक्षण करें। कोरोना के संबंध में सभी जिले प्रतिदिन रिपोर्ट तैयार करके अधिकारियों को उपलब्ध कराएं।

Related Post

Hemkund Sahib

हेमकुंड साहिब के खुले कपाट, पंच प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

Posted by - May 20, 2023 0
चमोली। सिखों के पवित्रधाम हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib) के कपाट आज शनिवार को विधि-विधान के साथ खोल दिए गए हैं।…
AK Sharma

एक साल, कई मिसाल: एके शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता हेतु दैनिक सफ़ाई पर ज़ोर

Posted by - March 28, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) के नेतृत्व में स्वच्छता हेतु दैनिक सफ़ाई पर ज़ोर…
CM Vishnu Dev

सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Posted by - March 1, 2026 0
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev) आज शाम राजधानी रायपुर स्थित रेलवे स्टेशन गुरुद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था…
भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त

पढ़ें वह पर्चा जिसे भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने असेंबली में बम के साथ था फेंका

Posted by - March 19, 2020 0
नई दिल्ली। 23 मार्च 1931 को शहीद-ए-आजम भगत सिंह , राजगुरु और सुखदेव को ब्रिटिश शासन ने फांसी पर चढ़ाया…