cm yogi
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा जमकर प्रचार कर रही है। इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बंगाल के मेदिनीपुर पहुंचे।
पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Mamta Banerjee) पर निशाना साधा है।
सीएम योगी(CM Yogi) ने कहा, 10 वर्षों से बंगाल में टीएमसी की सरकार है, लेकिन बंगाल की बदहाली और गरीबी को दूर नहीं कर पाई। 10 वर्षों में बंगाल में दीदी ने कोई उद्योग नहीं लगने दिया। उद्योग नहीं लगेंगे, तो विकास नहीं होगा, नौजवानों को रोजगार नहीं मिलेगा। हर योजना में टोलाबाजी और लूट है।
उन्होंने कहा, ममता दीदी गरीबों, मछुआरों या किसानों का विकास नहीं करना चाहतीं, क्योंकि वह सिर्फ और सिर्फ टीएमसी का विकास चाहती हैं। उनका नारा ‘मेरा विकास और टीएमसी का विकास’ है, जबकि भाजपा का नारा ‘सबका साथ सबका विकास’ है।