CM Vishnudev Sai

गिरौदपुरी मेला में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

431 0

बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) आज शनिवार को बाबा गुरु घासीदास की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन मेला में शामिल हुए। उन्होंने गुरु गद्दी एवं जैतखाम की पूजा- अर्चना कर नमन किया और छत्तीसगढ़ वासियों की खुशहाली और तरक्की के लिए कामना की।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने इस अवसर पर कुतुबमीनार से ऊंचे जैतखाम में पहुंचकर पूजा की, साथ ही ऊपर से दूरबीन की सहायता से प्रकृति के नजारे का आनंद लिया।

इस अवसर पर भंडारपुरीधाम गुरु गद्दीनशीन बालदास भी उपस्थित रहे। तीन दिवसीय गिरौदपुरी मेले का आज अंतिम दिन है। यह मेला 14 मार्च से प्रारंभ हुआ था।

सीएम साय को भेंट किया गया मां महामाया एयरपोर्ट से उड़ान सेवा संचालन का लाइसेंस

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, दयाल दास बघेल, पूर्व मंत्री पुन्नू लाल मोहले, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व संसदीय सचिव सनम जागड़े,पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय,आई जी अमरेश मिश्रा,कलेक्टर के एल चौहान,एसपी सदानंद कुमार सहित बड़ी संख्या में राजमहन्त, संत और श्रद्धालु गण उपस्थित थे।

Related Post

CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ब्रिटेन की संसद का दौरा किया

Posted by - October 17, 2024 0
जयपुर/लंदन। यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी में निवेशकों से सफल संपर्क के बाद, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajan…
CM Nayab Singh

भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने के लिए महर्षि दयानंद की शिक्षाओं को अपनाने की जरूरत : नायब सैनी

Posted by - November 10, 2024 0
कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र गुरुकुल में आयोजित दो दिवसीय आर्य प्रतिनिधि महासम्मेलन आज सम्पन्न हो गया है. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के…