CM Dhami

सीएम धामी ने यात्रा आपदा प्रबंधन का देखा मॉक अभ्यास

429 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने गुरुवार को सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र में चारधाम यात्रा- 2023 के सफल संचालन को राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की आयोजित टेबल टॉप और मॉक अभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्गों पर आपदा प्रबंधन के लिए किये जा रहे मॉक अभ्यास का वर्चुअल अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत सभी तैयारियां की गई हैं। चारधाम यात्रा मार्गों पर आपदा प्रबंधन की दृष्टि से यात्रा शुरू होने से पूर्व मॉक अभ्यास किया गया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने इस अवसर पर चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों से यात्रा के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी भी ली। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी हो जाएं। इस अवसर पर अधिकारियों ने मॉक ड्रिल में आपदा प्रबंधन के लिए की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

सीएम धामी ने केदारनाथ धाम के सेवादार दल के वाहनों को किया रवाना

इस अवसर पर सचिव आपदा प्रबंधन रणजीत सिन्हा, दिलीप जावलकर, डॉ. आर. राजेश कुमार, एसीईओ आपदा प्रबंधन रिद्धिम अग्रवाल, एन.डी.एम.ए. के अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

Divyangjan

दिव्यांगजनों की समस्याओं का रिकॉर्ड समय में निस्तारण कर मिसाल कायम कर रही योगी सरकार

Posted by - May 31, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में दिव्यांगजन (Divyangjan) अब अपनी शिकायतों के समाधान के लिए इंतजार नहीं कर रहे, बल्कि उन्हें…
CM Yogi

प्रोजेक्ट्स में मैनपावर बढ़ाएं, काम में तेजी लाएं : मुख्यमंत्री

Posted by - January 20, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स (विकास परियोजनाओं) में…
AK Sharma

हमारा सर्वश्रेष्ठ, उत्कृष्ट प्रदर्शन ही सच्ची देशभक्ति व शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी: एके शर्मा

Posted by - August 15, 2023 0
लखनऊ/आजमगढ़। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day)…
आयशा ब्रिटेन की उच्चायुक्त

गोरखपुर की बेटी आयशा ने देश का गर्व से सिर ऊंचा किया बनीं ब्रिटेन की उच्चायुक्त

Posted by - December 4, 2019 0
नई दिल्ली। देश के छोटे शहरों और कस्बों में रहने वाली बेटियां भी बड़े मुकाम हासिल कर सकती हैं। बस…
CM Yogi reached PGI to know the condition of Acharya Satyendra Das

आचार्य सत्येंद्र दास का कुशलक्षेम जानने पीजीआई पहुंचे सीएम योगी

Posted by - February 4, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार शाम एसजीपीजीआई पहुंचकर आचार्य सत्येंद्र दास का कुशलक्षेम जाना। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर…