Bhagwant Mann

CM भगवंत मान ने पंजाब के किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान

520 0

चंडीगढ़: मान सरकार का पंजाब के किसानों के लिए एक बार फिर से एक बड़ा ऐलान सामने आया है। सीएम भगवंत (Bhagwant Mann) ने मूंग की खरीददारी को लेकर बात कही है। मूंग बेचने पर पंजाब के किसानों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। मूंग के लिए MSP से कम खरीददारी पर पंजाब के किसानों को जो नुकसान हो रहा है उसे भरने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मूंग के लिए 7275 रूपए प्रति क्विंटल की MSP रखी गई थी।

सीएम मान ने कहा कि उन्होंने ही पंजाब के किसानों से मूंग बोने को कहा था और किसानों ने बोई। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी है कि वह इस फसल में किसानों को नुकसान न होने दें। सीएम मान ने कहा कि अगर किसी की मूंग 7000 रूपए क्विंटल जा रही है तो उसे सरकार 275 प्रति क्विंटल और देगी।

यूपी और उत्तराखंड में ‘बड़ौदा जन धन प्लस’ की शुरुआत

सीएम मान ने कहा कि अगर किसी की मूंग 6500 रूपए जा रही है तो उसे 775 प्रति क्विंटल का भुगतान होगा। इसके साथ ही अगर किसी की खराब से खराब मूंग भी है और 6000 में जा रही है तो उसे 1000 प्रति क्विंटल का और भुगतान करते हुए 7000 में खरीद लिया जाएगा। सीएम मान ने यह भी कहा कि जो मूंग कम कीमत पर बेच चुके हैं उनको भी पूरी कीमत मिलेगी। सरकार के पास उनका रिकॉर्ड है, वित्त विभाग को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

सिडबी और ग्रांट थॉर्नटन भारत ने किया एमएसएमई इकोसिस्टम के विकास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

Related Post

CM Yogi in Chennai

कोयंबटूर में CM योगी ने कहा-तमिलनाडु को आत्मनिर्भर बनाने के लिए डिफेंस कॉरिडोर

Posted by - March 31, 2021 0
कोयंबटूर । तमिलनाडु में डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना भारत को सुरक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और तमिलनाडु को भारत के…
Election commission

लोकसभा चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग ने शुरू किए अनेक ऑनलाइन मोबाइल ऐप

Posted by - April 21, 2024 0
चण्डीगढ। हरियाणा के मतदाताओं की सुविधा के लिए 18वें लोकसभा आम चुनाव (Lok Sabha Elections) के दौरान भारत निर्वाचन आयोग…
CM Yogi inspected Shivalaya Park

भारतीय मंदिरों और पुराणों की महिमा तथा कारीगरी को दर्शा रहा शिवालय पार्क

Posted by - December 7, 2024 0
प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को प्रयागराज नगर निगम द्वारा नैनी के अरैल में बनवाए जा रहे…