हिमस्खलन से चार जवान शहीद

उत्तर कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास हिमस्खलन, चार जवान शहीद

887 0

कुपवाड़ा। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों में नियंत्रण रेखा के पास बीते मंगलवार को हुए हिमस्खलन में चार जवान शहीद हो गए है। नियंत्रण रेखा से सटे करनाह और गुरेज सेक्टर में मंगलवार को भारी हिमस्खलन हुआ है। सेना के राहत और बचाव दल ने चार जवानों को बचा लिया है जिन्हें सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। हिमस्खलन में अग्रिम सैन्य चौकियों को नुकसान पहुंचा है।

बचाव कार्य के दौरान दो लापता जवानों के शव बाहर निकाले गए

करनाह सेक्टर में नियंत्रण रेखा के अग्रिम छोर पर स्थित ईगल पोस्ट के पास मंगलवार को हुए हिमस्खलन में चौकी का एक हिस्सा बर्फ की चपेट में आ गया। इस दौरान दो जाट रेजीमेंट के चार जवान बर्फ में दब गए। हिमस्खलन रुकने पर सेना की एवलांच रेस्क्यू टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। तीन घंटे की मेहनत के बाद बर्फ के नीचे दबे दो जवानों को जिंदा निकाला गया। उन्हें नाजुक हालत में हेलीकाप्टर से तुरंत श्रीनगर स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल में पहुंचाया गया। बुधवार सुबह बचाव कार्य के दौरान दो लापता जवानों के शव बाहर निकाले गए हैं। इस दौरान श्रीनगर अस्पताल में गम्भीर रूप से घायल एक जवान ने दम तोड़ दिया है।

पी. चिदंबरम को 105 दिन बाद खुली हवा में लेंगे सांस, विदेश जाने पर रोक 

तूफान के थमते ही बचाव कर्मियों ने अत्याधुनिक सेंसर और खोजी कुत्तों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया

वहीं दूसरी तरफ बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर के बगतूर इलाके में हुए हिमस्खलन और बर्फीले तूफान की जद में सेना के चार जवान आ गए। तूफान के थमते ही बचाव कर्मियों ने अत्याधुनिक सेंसर और खोजी कुत्तों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया है। तीन जवानों को जिंदा निकाल लिया गया, लेकिन एक अन्य जवान का देर रात तक पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह बचाव कर्मियों ने अभियान शुरू किया और काफी मेहनत के बाद जवान के शव को ढूंढ निकाला।

Related Post

CM Dhami

दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम वाला देश बन गया भारत: सीएम धामी

Posted by - June 2, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने “मोदी सरकार के 11 वर्ष-संकल्प से सिद्धि तक” कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री…

अब फिरोजाबाद नाम से हुई योगी को दिक्कत! जिले का नाम बदलकर चंद्रनगर करने का प्रस्ताव पास

Posted by - August 2, 2021 0
योगी सरकार कई शहरों के नाम बदल चुकी है, अब कांच की चूड़ियों के लिए मशहूर फिरोज़ाबाद शहर के नाम…
CM Dhami

पीएम ने सीएम धामी से फोन पर ली बारिश की जानकारी, सहयोग का दिया भरोसा

Posted by - July 10, 2023 0
देहारादून। प्रधामन्त्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से दूरभाष पर बात कर उत्तराखंड में…