‘Chhichhore’ को मिला बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल अवॉर्ड

502 0

दिल्ली में आज 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन हुआ। इस समारोह में फिल्म ‘छिछोरे’ को बेस्ट हिंदी फिल्म के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत अहम भूमिका में नजर आए थे। सुशांत सिंह राजपूत स्टारर इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी और निर्माण साजिद नाडियाडवाला द्वारा किया गया था।

सुशांत के अलावा इस फिल्म में वरुण शर्मा और श्रद्धा कपूर भी थीं। फिल्म को मिले नेशनल अवॉर्ड से पूरी टीम खुश है। वहीं, फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने इस मौके पर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद किया और यह अवॉर्ड भी उन्हें ही समर्पित किया गया। साजिद के प्रोडक्शन हाउस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें साजिद और सुशांत की फोटो भी साझा की गई।

सुशांत की फोटो शेयर करते हुए साजिद के प्रोडक्शन हाउस ने अपने ट्वीट में लिखा, एनजीई में आज हम सभी के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि हमें छिछोरे के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। इस खास फिल्म के लिए शुक्रिया नितेश तिवारी। हम सभी के प्यार के लिए वास्तव में आभारी हैं और इस पुरस्कार को सुशांत सिंह राजपूत को समर्पित करते हैं।

Related Post

सनी देओल

लोकसभा चुनाव 2019 : पिता- भाई की मौजूदगी में गुरदासपुर से सनी देओल 29 को करेंगे नामांकन

Posted by - April 28, 2019 0
गुरदासपुर। बीजेपी उम्मीदवार अभिनेता सनी देओल गुरदासपुर मे सोमवार यानी कल अपना नामांकन करेंगे। इससे पहले वे एक रैली भी…

सुषमा के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, अनुपम – एकता सहित कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए प्रकट किया दुख

Posted by - August 7, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात 67 साल की आयु में निधन हो गया। सीने में…

फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर बढ़ रहा विवाद,कई जगह हो सकती है बैन

Posted by - December 28, 2018 0
नई दिल्ली। फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है,दरअसल ये फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह…
Falguni Shah

भारतीय-अमेरिकी गायिका ने जीता ग्रैमी अवार्ड, सबके दिलों पर किया राज

Posted by - April 4, 2022 0
नई दिल्ली: भारतीय-अमेरिकी (Indian-American) गायिका फाल्गुनी शाह (Falguni Shah), जिन्हें मंच नाम फालू से जाना जाता है, उन्होंने इस साल…