स्वर्गीय म्यूजिक डायरेक्टर आदेश श्रीवास्तव के बेटे अवितेश पर केस दर्ज,म्यूजिक डायरेक्टर को बंधक बनाने का आरोप

1349 0

 

मुंबई। मायानगरी हर दिन नए अपराध के साथ जहाँ दहल जाता है वहीँ खबर है की मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर स्व. आदेश श्रीवास्तव के बेटे अवितेश श्रीवास्तव के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में किरायेदार को एक कमरे में बंद करके उसके साथ मारपीट करने का केस दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता भी एक म्यूजिक डायरेक्टर है।

साथ ही आरोप है कि अवितेश म्यूजिक कंपोजर आनंद त्रिपाठी को स्टूडियो के अंदर ही लॉक कर चले गए। त्रिपाठी ने किसी तरह पुलिस से संपर्क कर खुद को आजाद करवाया। आनंद ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अवितेश से एक स्टूडियो एक लाख रुपए महीने किराए पर लिया था। इसके लिए उन्होंने 4 लाख का डिपाजिट भी जमा करवाया था। आनंद ने यह स्टूडियो मार्च में ही खाली कर दिया था। लेकिन अवितेश लगातार उनसे काॅन्ट्रेक्ट तोड़ने का आरोप लगाते हुए 12 लाख रुपए की मांग कर रहे थे।

बता दें कि गुरुवार को अवितेश श्रीवास्तव ने स्टूडियो में आनंद को समझौते के लिए बुलाया और उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। यही नहीं उन्होंने स्टूडियो के एक कमरे में उन्हें लॉक कर दिया। आरोप है कि अवितेश 4 लाख डिपाॅजिट के अलावा 12 लाख रुपए देने का दबाव बना रहे थे।

इतना ही नहीं लॉक करने के बाद आनंद ने शुक्रवार रात 1.15 पर जुहू पुलिस से फोन से संपर्क किया और उन्हें पूरी कहानी बताई। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच उन्हें किसी तरह आजाद करवाया। इसके बाद आनंद त्रिपाठी की शिकायत पर अवितेश श्रीवास्तव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस घटना के बाद से अवितेश श्रीवास्तव फरार हैं। उनकी तलाश में टीम गठित की गई है।

Related Post

ब्यूटी अवॉर्ड

कटरीना,अनुष्का व कार्तिक ने बिखेरा जलवा, दीपिका को मिला सबसे बड़ा ब्यूटी अवॉर्ड

Posted by - February 19, 2020 0
मुंबई। मायानगरी में इस साल की पहली सबसे रंगीन शाम मंगलवार को फेमिना नायिका ब्यूटी पुरस्कारों के दौरान रौनक पर…

जब आयुष्मान वापस आते तो खुशहाल दिखती थीं रात भर रोने वाली ताहिरा

Posted by - September 25, 2019 0
मुंबई। कैंसर जैसी घातक बीमारी को मात देकर मज़बूती के साथ खुशहाल ज़िंदगी में वापसी करने वाली फिल्म अभिनेता आयुष्मान…
अनिल कपूर

सोशल मीडिया पर मिस्टर इंडिया अनिल कपूर ने अपनी लवस्टोरी का किया खुलासा

Posted by - May 19, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर ने अपने प्रशंसकों के बीच सोशल मीडिया पर अपनी लवस्टोरी शेयर की…
जावेद अख्तर की इमरान खान को खरी-खरी

पुलवामा हमला: जावेद अख्तर की इमरान खान को खरी-खरी, पाकिस्तान के PM ने फेंकी ‘नो बॉल’

Posted by - February 20, 2019 0
मुंबई। पुलवामा हमले के पांच दिनों के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बयान जारी किया है। इमरान…