Corona cases

संक्रमित का शव लेकर घूमते रहे परिजन और 11 घंटे घर में भी रखा

769 0

कानपुर । जिले के चकेरी गांधीग्राम में रविवार को कोरोना संक्रमित की मौत (carelessness in corona cases in kanpur) के बाद 11 घंटे तक शव उसके घर पर ही रखा रहा। सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची। परिजनों ने साढ़े पांच हजार रुपये में निजी एंबुलेंस बुलवाई। तब सिद्धनाथ घाट पर कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया।

गांधीग्राम निवासी युवक (36) गाजियाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। परिजनों के अनुसार चार अप्रैल को वह घर आया था। तेज बुखार आने पर छह अप्रैल को प्राइवेट लैब से जांच कराई। रविवार सुबह रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सुबह नौ बजे उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर आए और मौत की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। सुबह से लेकर शाम तक स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची। परिजन के अंदर शव रखकर खुद बाहर बैठे रहे। पार्षद पति मनोज यादव ने बताया कि रात करीब आठ बजे प्राइवेट एंबुलेंस बुलवाकर शव ले जाया गया।

Related Post

CM Yogi

माफिया, दंगाइयों और आतंकी तत्वों को प्रश्रय और राष्ट्रनायकों का अपमान ही विपक्ष की नीति : योगी

Posted by - May 5, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मैनपुरी में राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप की प्रतिमा के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना…
cm yogi

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 48 घंटे के भीतर हटाए जाए अवैध पार्किंग

Posted by - May 19, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश भर के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि…
SP

अपने हाथो से इंजीनियरिंग कॉलेज की दीवार गिराने पर सपा विधायक पर मुकदमा

Posted by - June 26, 2022 0
प्रतापगढ़: यूपी के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में अभी तीन दिन पहले सपा (SP) विधायक का निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण करते…
CM Yogi

लखनऊ समेत कई जिलों में जमीनों के सर्किल रेट का जल्द पुनरीक्षण कराएगी योगी सरकार

Posted by - March 10, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) लखनऊ समेत कई जिलों में जल्द…