holi

होली में नग्न डांस पर बवाल, जमकर हुआ पथराव, डेढ़ दर्जन घायल

758 0

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर (Bulandshahr) के खुर्जा नगर (Khurja Nagar) कोतवाली इलाके में होली (Holi) के दिन खून की होली खेली गई। जश्न के दौरान डीजे पर नग्न अवस्था में डांस करने लगे तो लोगों ने जब इसका विरोध किया तो दो पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई और जमकर पथराव (Stone Pelting) हुआ। इस बवाल का वीडियो भी सोशल मीडिया (Social media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके 20 बवालियों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें: फुटबॉल मैच के दौरान बड़ा हादसा, स्टेडियम में करीब 200 लोग घायल- Video

वायरल वीडियो में पथराव करते हुए बवाल दिखाई दें रहा है। इस घटना में 5 महिला समेत करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए हैं। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी पक्ष द्वारा घटना के एक दिन पहले भी जमकर हंगामा किया गया था और पीड़ित पक्ष के लोगों के साथ मारपीट भी की गई थी। पीड़ितों का कहना है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्यवाई नहीं की, फिर होली के त्यौहार के जश्न के बहाने आरोपी पक्ष के लोग वहां बजाए जा रहे डीजे पर नग्न अवस्था में डांस किया और जमकर मारपीट कर दी।

 

Related Post

Director Information Vishal Singh administered the oath to the office bearers.

सूचना विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की होती है बहुत बड़ी जिम्मेदारी: विशाल सिंह

Posted by - February 6, 2026 0
लखनऊ : सूचना विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शुक्रवार को…
CM Yogi inaugurated various services of Transport Department

समय की गति से पीछे जाना मतलब हमेशा पीछे रह जाना: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - September 6, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में परिवहन विभाग की विभिन्न सेवाओं…