टिक-टॉक

लड़की को प्रपोज करने घुटने पर बैठा लड़का, जानें अचानक क्यों किया मना

1640 0

नई दिल्ली। देश में इन दिनों चुनावी माहौल है। इसी बीच एक टिक-टॉक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसमें एक लड़की को प्रपोज करने के लिए लड़का घुटने पर बैठ जाता है, पर तभी इसमें ट्विस्‍ट आता है और लड़का मुकर जाता है। यह टिक-टॉक वीडियो दिल्‍ली के कुछ युवाओं ने बनाया है, जिसे डॉ. अंगद सिंह चौधरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया।

ये भी पढ़ें :-टीवी की फेमस एक्ट्रेस अशनूर कौर की सीबीएसई बोर्ड में रंग लाई मेहनत

आपको बता दें युवक अपने दोस्‍तों से कहता है कि वह थोड़ा-थोड़ा डर रहा है, क्‍योंकि उसे लग रहा है कि कहीं वह उसे रिजेक्‍ट न कर दे। इस पर उसके दोस्‍त उसे कहते हैं कि वह बहुत न सोचे और जाकर उसे प्रपोज कर दे। इसके बाद वह लड़की को प्रपोज करने के लिए जाता है।

ये भी पढ़ें :-ईवीएम-वीवीपैट पर विपक्ष को झटका, SC ने पुनर्विचार याचिका खारिज की 

जानकारी के मुताबिक वह युवक लड़की के सामने होता है और उसे प्रपोज करने के लिए अपने घुटनों पर बैठ जाता है। लड़की भी हामी भरते हुए अपना हाथ आगे बढ़ा देती है, पर ये क्‍या? लड़का अचानक रुक जाता है। उसके हाथों को गौर से देखता है और फिर ‘सॉरी’ कहते हुए उसे मना कर देता है। लड़की के हाथ को देखते हुए युवक की नजर उसकी तर्जनी अंगुली (index finger) पर जाती है, जिस पर उसे वोट डालने के बाद लगाई जाने वाली स्‍याही नजर नहीं आती। लड़का यह देखकर समझ जाता है कि लड़की ने वोट नहीं डाला है।तो ‘जो अपने देश से प्‍यार नहीं कर सकता, वो मुझसे क्‍या प्‍यार करेगा?’

Related Post

CM KEJARIWAL

घर-घर राशन योजना पर रोक- केजरीवाल, बोले- हम बिना नाम के ही करेंगे काम

Posted by - March 20, 2021 0
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना के तहत राशन की डोर स्टेप डिलीवरी को लेकर अरविंद केजरीवाल…
रामनाथ कोविंद

कानपुर में तकनीक का बहुत पहले से किया जा रहा है बेहतर प्रयोग: रामनाथ कोविंद

Posted by - November 30, 2019 0
कानपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि कानपुर आने पर मुझे बहुत खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि यह…

बची हुई हवन सामग्री का ऐसे करें उपयोग, घर में होगी मां लक्ष्मी की कृपा

Posted by - February 23, 2024 0
भारतीय संस्कृति में समय-समय पर घरों मे हवन-पूजन (Havan) कराया जाना सामान्य बात है. पूजन के बाद अक्सर कई सामग्री…
एकेटीयू की छात्रा जुवेरिया खान

एकेटीयू की छात्रा जुवेरिया खान एसएकेयूआरए साइंस प्रोग्राम जापान की फेलोशिप में चयनित

Posted by - December 13, 2019 0
लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज की मेकट्रानिक्स की छात्रा जुवेरिया खान का चयन…